Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अबोहर में किन्नू आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा : अमन अरोड़ा

सेम प्रबंधन के लिए सरकार 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Abohar, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबोहर (फाजिल्का) , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि अबोहर क्षेत्र में किन्नू आधारित उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा।  वे आज अबोहर दौरे के दौरान पूर्व विधायक श्री अरूण नारंग के घर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि किन्नू फाजिल्का जिले का प्रमुख फल है तथा राज्य सरकार ने यहां किन्नू आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू किए हैं।  

उन्होंने कहा कि जो भी यहां किन्नू आधारित उद्योग लगाना चाहेगा, उसे सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सभी स्वीकृतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए 100 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा रही है। 

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसानों को उनकी टेल तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाने की परियोजनाएं भी क्रियान्वित की जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।  इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है ताकि पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जा सके।  उन्होंने घोषणा की कि अबोहर के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा उन्होंने अधिकारियों को यहां बनने वाले रेलवे अंडरब्रिज का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। 

इससे पहले, यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक श्री अरूण नारंग ने उनका स्वागत किया तथा उनके समक्ष क्षेत्र की मांगें रखीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील सचदेवा, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बजाज, स उपकार सिंह जाखड़ सहित समूचा नेतृत्व मौजूद था।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Abohar , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD