Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

24 फरवरी से होगा लाहौल घाटी के गौंधला से स्नो फैस्टीवल 2025 का आगाज - राहुल कुमार

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में स्नो फैस्टीवल (विंटर कार्निवल) 2025 का आगाज 24 फरवरी 2025 को गौंधला से किया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त लाहुल स्पिति राहुल कुमार ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में स्नो फैस्टीवल के सफल आयोजन व तैयारियों के संदर्भ में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में पर्यटन एंव स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिये जाने के उदेश्य से स्नो फैस्टीवल/विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को गौंधला से प्रारम्भ स्नो फैस्टीवल/विंटर कार्निवल एक महीने तक मनाया जाएगा और पूर्व की भांति इस वर्ष भी लाहौल घाटी के विभिन्न स्थानों जिनमें त्रिलोकीनाथ, केलंाग या तुपचलिंग सहित जिस्पा में उत्सव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है एक भव्य समापन समारोह का आयोजन मार्च माह में सिस्सु मंे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नो फैस्टीवल  का मुख्य आकर्षण लाहौल घाटी की स्थानिय संस्कृति, रिति रिवाज, स्थानिय सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारम्परिक लोक संगीत रहेगा। 

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मण्ड़लों, युवक मण्ड़लों एंव स्थानिय कलाकारों को अवसर दिया जाएगा ताकि घाटी के पुराने रिति रिवाजों  एंव समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बल मिल सके। उन्होंने बताया कि घाटी के अलग-2 स्थानों पर स्थानिय लोगों की सहभागिता से आयोजित होने बाले स्नो  उत्सव में खेल प्रेमियों, महिला मण्ड़लों व युवक मण्ड़लों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें तीरंअदाजी, बुनाई, मटका फोड़, रसाकसी, मेंहदी प्रतियोगिता, बैडमिंटन, छोलों सहित बर्फ की उपलब्धता रहने पर स्नो क्राफट व स्नो स्किंईग प्रतियोगितांए भी करवाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि घाटी के विभिन्न स्थानों आयोजित हो रहे स्नो उत्सव में आयोजित होने  बाली खेल प्रतियोगिताओं में से अन्त में घाटी से सर्वश्रेष्ठ दल/व्यक्ति को चुना जाएगा और सर्वश्रेष्ठ का खिताव दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्नो फैस्टीवल के आयोजन बारे  अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीड़िया का प्रयोग करने तथा मनाली, अटल टनल के पास व घाटी के प्रमुख स्थानों पर बडे़ बडे़ होर्डि़ग लगाने के निर्देश दिए ताकि घाटी के सभी लोगों सहित पर्यटकों को भी स्नो उत्सव के आयोजन बारे जानकारी हो सके और देश विदेश के पर्यटक घाटी की समृद्ध संस्कृति से रूवरू हो सकें। 

 उन्होंने खण्ड़ विकास आधिकारी को उत्सव के आयोजन स्थलों पर महिला मण्ड़लों के माध्यम से फूड़ स्टाल लगाने के निर्देश दिए ताकि पर्यटक व आमजन स्थानिय पांरम्परिक व्यजनों का लुत्फ उठा सकें और महिलाओं को अपनी आथिर्की को सुदृड करने का अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने आयुष व स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्नो फैस्टीवल के सभी आयोजन स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें ताकि लोग उत्सव के दौरान अपनी स्वस्थ्य जांच भी करवा सकें। 

उन्होंने अन्य विभागों को भी विभागीय प्रदर्शिनिया लगाने सहित प्रदेश सरकार की आमजनता के कल्याण हेतू चलाई जा रही बहुलाभकारी योजनाओं की जानकारी उत्सव के दौरान प्रदान करने को कहा ताकि जिला में सभी कल्याणकारी योजनाओं को सैचुरेशन स्तर तक ले जाया सकें।  उपायुक्त ने बैठक के दौरान ही स्नो फैस्टीवल के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों व उप समितियों का गठन कर उन्हे समय पर तैयारियंा पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने पुलिस विभाग को घाटी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे स्नो उत्सव के दौर कानून एंव व्यवस्था बनांए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटी के सभी पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र की आमजनता को स्नो फैस्टीवल के आयोजन के संर्दभ में बताने व अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।

बैठक में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा (निरीक्षण) सुरेश विद्यार्थी, जिला आयुष अधिकारी बनीता शर्मा एंव  पंचायतों को प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD