Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में उद्घोषिका रुचि गुप्ता कर रही है पर्यटकों का मार्गदर्शन

मेले से जुड़ी हर गतिविधि की हो रही अनाउंसमेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद में 38 वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला दर्शकों के लिए इन दिनों विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें लाखों की संख्या में नित देश विदेश के पर्यटक मेले का लुत्फ उठाने अपने परिवार व सगे संबंधियों के साथ आ रहे हैं। मेले में विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्पियों, कलाकारों और रंगारंग कार्यक्रमों की भूमिका अलग-अलग रूपों में मेले को नया स्वरूप प्रदान कर रही है। 

इसी क्रम में मेले के दर्शन और मेला दर्शकों के मार्गदर्शन में रूचि गुप्ता की आवाज कृपया ध्यान दीजिए...के रूप में हर पल सुनने को मिल रही है। कहते हैं मेला हो या मार्ग यदि मार्गदर्शक ठीक हो तो यात्रा का आनंद ही कुछ और होता है तथा इस मेले की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जहां एक ओर रुचि गुप्ता उद्घोषिका (अनाउंसर) की आवाज मेला दर्शकों को मेले के दर्शन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के रूप में सुनने को मिल रही है। 

वहीं दूसरी ओर खोया-पाया संबंधी जानकारी के रूप में भी मार्गदर्शक बनकर वह मेला दर्शकों के बीच अपनी भूमिका का विशेष रूप से निर्वाह कर रही है। बात चाहे कीमती सामान-वस्तुओं के खोने-पाने की सूचना की हो या फिर सगे संबंधियों से संबंधित मेले के दौरान उनसे जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी की हो।

इस प्रकार की जानकारी व सूचना की सुविधा के आदान-प्रदान से रुचि गुप्ता मेला दर्शकों के बीच महत्वपूर्ण आवाज बनकर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विदेशी स्टॉल (सार्क कंट्री) के साथ लगती पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी और डिस्पेंसरी के पास (अनाउंसमेंट बूथ लॉस्ट एंड फाउंड) में बैठकर रुचि गुप्ता माइक के माध्यम से जब अनाउंस करती हैं कृपया ध्यान दीजिए...तो अनायास ही मेला दर्शक सजग होकर अपने आस-पास परिवारजनों व कीमती सामानों के प्रति सजगता बरतते हुए मेले का आनंद लेते दिखाई पड़ते हैं। 

जो कि रुचि गुप्ता की निष्ठा व ईमानदारी का परिचायक है। रुचि गुप्ता का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में अपनी सेवाएं काफी वर्षों से दे रहीं हैं और जब भी वे उद्घोषिका (अनाउंसर) के दायित्व का निर्वाह कर रही होती हैं तो अपने व्यक्तित्व में पहले से अधिक दायित्व का बोध महसूस करती हैं। इस दायित्व में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, असामाजिक तत्वों से सावधान, बच्चों, मोबाइल, बैग के लिए सावधान, लावारिस वस्तुओं के प्रति, मेले में फूड कोर्ट, डस्टबिन, गेट, मेला ऑफिस, लोकेशन, डिस्पेंसरी, एटीएम, हरियाणा रोडवेज, बीएसएनएल, बैंक, पुलिस कंट्रोल रूम जैसी सूचनाओं के अतिरिक्त मेले में रोज क्या और कहां क्या हो रहा है, मेले की विशेषता क्या है, क्राफ्ट पर्सनस के लिए ऑफिशियल मैसेज क्या है, लॉस्ट एंड फाउंड थिंग्स अनाउंसमेंट, मैनटैनिंग डेली रजिस्टर फॉर द लॉस एंड फाउंड थिंग्स, डेली प्रोग्राम जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह बखूबी करते हुए वह एक ही बात कहती हैं। 

मेले का दर्शन और मेले का मार्गदर्शन दोनों पहलू अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं। इसलिए मेले के दर्शन के दौरान मेला दर्शक व संबंधित वर्ग उपरोक्त मार्गदर्शन का भी विशेष ध्यान रखते हुए मेले का आनंद लें।

 

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD