Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीरेश शांडिल्य ने अंबाला छावनी नगर परिषद चुनावों में अनिल विज को दिया समर्थन

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

ब्राहमण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज अंबाला छावनी से सातवीं बार विधायक एवं हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में अंबाला छावनी के नगर परिषद चुनावों में तमाम भाजपा उम्मीदवारो सहित नगर परिषद की चेयरमैन का चुनाव लड़ रही स्वर्ण कौर को अपना समर्थन दिया। वीरेश शांडिल्य ने आज हजारों अनिल विज समर्थकों की मौजूदगी में अंबाला छावनी के नगर परिषद चुनावों में अपना समर्थन देने से पूर्व अनिल विज को दोशाला व भगवान परशुराम की प्रतिमा व समर्थन पत्र सौंपा। 

ब्राहमण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की आवाज के इलावा भाजपा के भी संकटमोचक हैं जिस कारण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनका सम्मान करते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो काम बतौर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना काल में हरियाणा की जनता के लिए किया और जान हथेली पर रखकर अपने प्रदेश की जनता को बचाया इसलिए अनिल विज उनकी नजरों में एक युग पुरूष व अवतार हैं और अनिल विज एक राजनेता नहीं एक संस्थान हैं जिनका सम्मान हरियाणा नहीं पूरे देश की जनता करती है। 

आज राजनीति में बेदाग होना बहुत बड़ी बात है और अनिल विज ने पूरे देश में ईमानदारी का संदेश तो दिया ही है बल्कि जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर कर देश के राजनेताओं को भी एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कल ब्राहमण महापंचायत की बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि अनिल विज के नेतृत्व में तमाम भाजपा उम्मीदवारों को ब्राहमण महापंचायत समर्थन करेगी और उनके पक्ष में जनसभाएं करेगी। वीरेश शांडिल्य ने दावा किया कि अनिल विज के नेतृत्व में अंबाला छावनी में भाजपा की नगर परिषद चुनावों में एकतरफा होगी। 

इस मौके पर सुरेंदर पाल, सुरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा शिव रंजन, संजीव कुमार, भारत, भूषण शर्मा, सहित सांगठन के लोग माजूद थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD