Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्यमंत्री की युवाओं से अपील; अमेरिका से वापसी आंखें खोलने वाली, गैर-कानूनी तरीके से विदेश न जाएं

युवाओं को प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का न्योता

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Tarunpreet Singh Sondh, Ghungrali, Jitendra Jorwal, DC Ludhiana, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घुंघराली (लुधियाना) , 16 Feb 2025

Last updated on: Feb 16, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे अमेरिका से गैर-कानूनी प्रवासियों की वापसी से सबक लें और गलत तरीकों से विदेश जाने की सोच छोड़कर अपने राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। यहां एक टूर्नामेंट के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती पर जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि पंजाब की ज़मीन दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि है। 

उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण राज्य के युवा बेहतर भविष्य की तलाश में अन्य देशों की ओर पलायन करने को मजबूर थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमेरिका से सामूहिक वापसी हम सभी के लिए आंखें खोलने वाली है और अब हमें गैर-कानूनी तरीके से विदेश नहीं जाना चाहिए, बल्कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब के युवाओं को योग्यता के आधार पर 50 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि तीन वर्षों में युवाओं को इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा क्योंकि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पंजाब में प्रवास का रुख बदला है क्योंकि युवा राज्य में सरकारी नौकरियां पाने के लिए विदेशों से लौट रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का राज्य सरकार पर विश्वास बढ़ाया है, जिसके चलते अब वे विदेश जाने का विचार छोड़कर यहीं सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है कि विदेश जाने की पुरानी प्रवृत्ति के विपरीत अब राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिलों में भारी इज़ाफा हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर पुलिस विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने और दूसरी ओर युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में हर साल 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टर भर्ती करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल करीब 2.50 लाख उम्मीदवार आवेदन करने की संभावना है, इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा पास करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता को भी सुधारेंगे। 

भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नई भर्तियां करने का फैसला किया है, जिसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पारंपरिक पार्टियां उनसे इसलिए नाराज़ हैं क्योंकि वे एक आम परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दिव्य अधिकार है, इसलिए उन्हें यह सहन नहीं हो रहा कि एक आम आदमी कुशलता से सरकार चला रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को गुमराह किया, लेकिन अब लोग उनके भ्रामक प्रचार में नहीं आने वाले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों नेउत्तर काटो मैं चढ़ां' की राजनीति करने वाली पार्टियों को सत्ता से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारी सरकार को सेवा करने का मौका दिया है और वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ काम करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता उनकी आलोचना इसलिए करते हैं क्योंकि हमारी सरकार द्वारा जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम का सबसे प्रभावशाली तरीका हो सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने से युवाओं की ऊर्जा खेल के मैदान में लगती है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि खेलों में व्यस्त युवा नशे की ओर देखने का समय भी नहीं निकाल पाते क्योंकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए पूरी मेहनत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर साल 'खेलां वतन पंजाब दियां' करवाई जाती हैं, जो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये खेलें राज्य सरकार को खिलाड़ियों की क्षमताओं और कमजोरियों को पहचानने में मदद करती हैं, जिससे उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही क्योंकि यह राज्य की प्रगति और लोगों की खुशहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजक कमेटी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसे कार्यक्रम करवाने बंद कर दिए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब 'आप' सरकार के सत्ता संभालने के बाद माहौल बदल गया है और लोग ऐसे आयोजनों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रंग-बिरंगे पंजाब की झलक है और राज्य सरकार अब ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के विकास को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी क्लीनिक, सोलर लाइटें लगाने, कम्युनिटी हॉल के निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट देने की घोषणा की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Tarunpreet Singh Sondh , Ghungrali , Jitendra Jorwal , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD