Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन लेकर शुरू किया कारोबार, आज दूसरों को दे रही रोजगार

मेले में पर्यटकों को लुभा रहे महिला समूह के मोटे अनाज के उत्पाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सरस आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी के स्टॉल पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। इन स्टॉल्स पर विभिन्न राज्यों से आई महिला समूह के सदस्य अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। 

मेला परिसर में स्टॉल नंबर 321 से 373 तक लखपति दीदी की स्टॉल लगाई गई हैं। इन्हीं स्टॉल्स में से पंचकूला से आई सुमन की स्टॉल पर मोटे अनाज से बनाए गए बिस्कुट और लड्डू सहित अन्य खाद्य सामग्री भी पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है। सुमन ने लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया और खुद मालामाल होते हुए दूसरों को रोजगार दे रही हैं।

मेला परिसर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से संचालित लखपति दीदी की स्टॉल परिसर में देशभर के कोने-कोने से आई महिला समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पाद पर्यटकों खासे आकर्षित कर रहे हैं। यहां बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, ओडिसा और मध्य प्रदेश से आई महिला समूह सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाई गई हैं। 

इनमें साड़ी, सूट, चद्दरें, बर्तन सहित खाद्य सामग्री बिस्कुट, लड्डू और आचार आदि लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। पंचकूला से आई सुमन ने बताया कि सूरजकुंड मेला में स्टॉल लगाकर वह बहुत खुश हैं। इससे पहले भी फरीदाबद सरस मेले में अपनी स्टॉल लगा चुकी है। उनकी स्टॉल पर अनेक प्रकार की सेहतमंद खाद्य सामग्री उपलब्ध है। इनमें बाजरा, ज्वार, चना सहित अन्य मोटे अनाजों से उत्पाद तैयार किए गए हैं। 

बाजरे के आटे के लड्डू और बिस्कुट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनके अलावा अन्य उत्पादों की भी बिक्री हो रही है। सुमन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं का समूह बनाकर बैंक से 5 लाख रुपए का लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि उनके समूह द्वारा मोटे अनाजों से खाद्य सामग्री तैयार कर बेचा जाता है। उनके द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली गीता जयंती में तीन बार, सूरजकुंड मेला में दूसरी बार व नोएडा, पंचकुला सहित अन्य जगहों पर स्टॉल लगा चुकी हैं। उनके समूह द्वारा उत्पाद लोगों को खूब पसंद आते हैं। मार्किट में उनके उत्पाद की काफी मांग रहती है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में संकल्पबद्ध है। लखपति दीदी समूह से जोडक़र महिलाओं को स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 

वहीं हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा की सोच है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास से जुड़ी जानकारी मिले। सरकार द्वारा वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास और आजीविका सहायता देकर महिलाओं को स्वरोजगार दिया जा रहा है। 

सरकार का लक्ष्य इन लखपति दीदियों को उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने का है। उनके स्वाभावी कौशल और क्षमताएं उन्हें उच्च आय वर्ग की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD