Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा नगर निकाय चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें : धनपत सिंह

Dhanpat Singh, Chief Election Commissioner Haryana, CEO Haryana, Haryana, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकुला , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे।  आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत पालना करवाना सुनिश्चित की जाए। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह वीरवार को पंचकूला के निर्वाचन सदन में सामान्य तथा पुलिस पर्यवेक्षकों की मीटिंग लेने के दौरान बोल रहे थे।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी पर्यवेक्षक जिला उपायुक्त व पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अधिक से अधिक मतदान केन्द्रों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा करें। 

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या शराब, कपड़े या किसी अन्य सामग्री के वितरण के बारे में कड़ी निगरानी बनाए रखें। चुनाव पूरा होने तक राज्य चुनाव आयोग को प्रतिदिन जब्त की कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़े, घोषित अपराधियों, पैरोल/फरलो पर आए लोगों, पूर्व दोषियों आदि की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखे। साथ ही कानून एवं व्यवस्था से संबंधित सभी शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभावी कार्रवाई करवाना सुनिष्चित करें।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि आब्जर्वर्स चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनता से मिलने का समय तय करें और उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सुनते हुए उन्हें सम्बन्धित उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और रिटर्निंग अधिकारी को अमल में लाने के लिए कहें। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान 17 फरवरी को 3 बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं होगा।

इस पर विशेष निगरानी रखें। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तथा 19 फरवरी को चुनाव चिन्ह के आबंटन के मौके पर पर्यवेक्षक मौके पर उपस्थित रहें। श्री धनपत सिंह ने कहा कि पर्यवेक्षक मतदान कर्मचारियों और ईवीएम का रेंडमाइजेशन अपनी उपस्थिति में करवाएं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि ईवीएम ठीक प्रकार से वितरित हो गई हैं। 

पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करवाएं कि मतदान दल समय पर रवाना हो जाए। साथ ही मतदाताओं और आम जनता में विश्वास पैदा करने के लिए मतदान केंद्रों का दौरा करें। राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने ने कहा कि मतदान के दिन 2 मार्च को यह सुनिश्चित करवाएं कि उम्मीदवारों या उनके मतदान एजेंटों की उपस्थिति में समय पर मॉक पोल हो और मॉक पोल के दौरान डाले गए मतों को मशीन से साफ करने के बाद ईवीएम को शून्य से शुरू करें।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि मतदान और मतगणना के दिन सभी रिपोर्टें समय पर आयोग के पास भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करवाएं कि मतदान तथा मतगणना आदि के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था हो। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा को उम्मीद है कि क्षेत्र में आपकी उपस्थिति से मतदाताओं के बीच स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए विश्वास का माहौल बनेगा।

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD