Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरपाल सिंह चीमा शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश दिवस पर हुए नतमस्तक

गुरु साहिबान ने जात-पात से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को सर्व-सांझीवालता का संदेश दिया - हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिड़बा/कौहरियां/छाजली , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा आज शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के अंतर्गत विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान में नतमस्तक हुए और संगतों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगत रविदास जी की पावन वाणी मानवता का सच्चा मार्गदर्शन करती है। 

स चीमा ने कहा कि गुरु साहिबानों ने जात-पात से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को सर्व-समावेशिता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, कौहरियां, छाजली, कणकवाल, गोबिंदगढ़ जेजिया, खोखर खुर्द आदि गांवों में आयोजित इन धार्मिक समागमों में भाग लिया और संगतों को बधाई दी।

इस दौरान गुरुद्वारा साहिबान में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और रागी जत्थों ने इलाही वाणी के कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधकीय कमेटीयों और क्लबों द्वारा वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा को विशेष रूप से सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD