Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरु रविदास की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए समाज हित के लिए अग्रणी होकर कार्य करने चाहिए- रणबीर गंगवा

बरवाला में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 648वें प्रकट दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरवाला (हिसार) , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की प्रेरणाओं का हम सभी को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने मानवता का संदेश देते हुए यही कहा था कि कोई व्यक्ति जन्म से छोटा बड़ा नहीं होता, बल्कि कर्मों से होता है। हमें गुरु रविदास की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए समाज हित के लिए अग्रणी होकर कार्य करने चाहिए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज बरवाला (हिसार) में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 648वें प्रकट दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने गुरु रविदास छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में 21 लाख रुपये रविदास सभा को छात्रावास में निर्माण कार्य के लिए तथा 11 लाख रुपये रविदास चौपाल के नवीनीकरण के लिए देने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने, बरवाला में एक चौक का नाम भी गुरु रविदास के नाम पर रखे जाने की बात कहीं।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु रविदास ने समाजहित का संदेश दिया था, उनकी प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास ने यही संदेश दिया था कि किसी प्रकार का किसे से भेद भाव नहीं रखना चाहिए। वो ऐसे समाज की परिकल्पना करते थे, जिसमें आडंबर ना हो। मानवता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने हमेशा यहीं कहा कि सभी का सम्मान हो। संत गुरु रविदास एक महान समाज सुधारक थे और शांति, प्रेम तथा भाईचारे के सन्देश वाहक थे। 

गुरु रविदास का जीवन त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण है। वे मानवता की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते थे। श्री गंगवा ने लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा से ही विकास संभव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार भी हर वर्ग को ख्याल में रखते हुए कार्य कर रही है। पढ़ लिख कर मेहनत करने वाले युवकों को उनकी मेहनत का सिला इस सरकार की ट्रांसपरेंसी की नीतियों से मिला है। आज युवाओं को रोजगार बिना पर्ची - बिना खर्ची, उनकी काबलियत के आधार पर देने का काम इस सरकार ने किया है।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Hisar , Barwala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD