Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए है प्रतिबद्ध-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

पुस्तकें हमारी सच्ची साथी और मार्गदर्शक हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सोनीपत के बरौदा विधान सभा क्षेत्र के गांव कथुरा में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और नरवाल खाप द्वारा बनाए गए भव्य भवन एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। शिक्षा मंत्री ने नरवाल खाप की इस पहल की सराहना की और लाइब्रेरी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी में मौजूद कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने गांव के स्कूल की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्कूल के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों के लिए एस्टीमेट भिजवाने की बात कही ताकि विकास कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तेजी से लागू किया जा रहा है और 2025 तक यह पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को रोजगारपरक बनाया जाना चाहिए ताकि छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिल सके और वे पढ़ाई के दौरान ही आत्मनिर्भर बन सकें। 

शिक्षा में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को योग्य बनाना होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निकाय चुनावों को लेकर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दावा किया कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और पार्टी मजबूत स्थिति में है

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD