Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

इनेलो की बैठक : निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने पर मंथन

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को इनेलो मुख्यालय में जिला और शहरी प्रधानों की एक बैठक ली जिसमें निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की। इस बैठक में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान और प्रदेश प्रवक्ता डा सतबीर सैनी मौजुद रहे। 

बैठक में तय हुआ कि अगले दो दिन के अंदर नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत करके पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएंगे। जहां सिंबल पर चुनाव लड़ना जरूरी होगा वहां पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे और जहां कोई ऐसा उम्मीदवार जो हमारी विचारधारा का होगा और हमारे से समर्थन मांगेगा तो उसे हम समर्थित उम्मीदवार के रूप में खड़ा करेंगे। 

दूसरा बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चार-चार जिले दिए हैं जहां जाकर वो इनेलो के जितने भी पुराने साथी हैं चाहे वो स्वर्गीय चौ देवीलाल के समय के हैं या स्वर्गीय चौ ओमप्रकाश चौटाला के साथ रहे हैं और किन्हीं वजहों से आज निष्क्रिय हैं उन सबसे संपर्क करेंगे और उनसे मिलकर बातचीत कर पार्टी में लाया जाएगा। उसके बाद फिर पार्टी का नए सिरे से संगठन बनाएंगे। संगठन बनाने के बाद जिलावार मीटिंग रखेंगे और सरकार की कमियां और खामियां उजागर करेंगे और भविष्य की राजनीतिक रूपरेखा तैयार करेंगे। 

पार्टी संगठन को और कैसे मजबूत और ज्यादा प्रभावी कैसे बनाया जाए उसको लेकर आगामी कार्यक्रम बनाए जाएंगे। कांग्रेस द्वारा निकाय चुनावों को ईवीएम से न करावकर बैलेट पेपर पर करवाए जाने की मांग को खारिज करने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस दोहरी नीति अपना रही है जब हिमाचल के चुनाव जीत कर सरकार बनाई और लोकसभा में हरियाणा की पांच सीटें जिती तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए तब तो सबकुछ ठीक था। 

जब हरियाणा के अंदर कांग्रेस ने बीजेपी की बी टीम के रूप में काम करके बीजेपी की सरकार बनाई तो प्रदेश के लोगों के साथ साथ भूपेंद्र हुड्डा के खेमे के नेताओं ने खुलकर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए तो मुद्दे को भटकाने के लिए ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया। आज जब यह पोल खुल गई कि भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी का एजेंट है तो अपने गुनाह छुपाने के लिए चुनाव आयोग के पास जाकर ढोंग कर रहे हैं। 

दीपेंद्र हुड्डा का बयान आया कि अगर दिल्ली में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ता तो बीजेपी को हरा देते। तो फिर हरियाणा में इंडिया गठबंधन में चुनाव क्यों नहीं लड़ा? इससे साफ पता चलता है कि भूपेंद्र हुड्डा पिता पुत्र नहीं चाहते थे कि हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में आए। 

जैसे दिल्ली में कांग्रेस ने सिर्फ वोट काटने का काम किया है वैसे ही आने वाले समय में कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ वोट कटुआ पार्टी बनके रह जाएगी। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD