Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

भारत ने एयरो इंडिया 2025 में ब्रिटेन और इटली के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए

Military, Defence Secretary, Rajesh Kumar Singh,  UK Lord Vernon Coaker, Aero India, Aero India 2025, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने 11 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु में 15वें एयरो इंडिया के अवसर पर ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मंत्री लॉर्ड वर्नोन कोकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने  दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग, विशेष रूप से औद्योगिक और समुद्री क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। 

उन्होंने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और एयरो इंजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इससे पहले रक्षा सचिव ने लॉर्ड कोकर और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सुश्री लिंडी कैमरून के साथ ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद की गोलमेज बैठक की सह-अध्यक्षता की।

इस गोलमेज बैठक में भारतीय और ब्रिटेन की रक्षा कंपनियों के लिए वर्तमान समय में जारी और भविष्य की संयुक्त परियोजनाओं पर एक साथ काम करने के अवसरों पर चर्चा की गई। इस बैठक में ब्रिटेन के कई रक्षा उद्योगों ने भाग लिया। इसमें भारतीय उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के नेतृत्व ने किया।

रक्षा सचिव ने इटली के रक्षा उप-मंत्री श्री माटेओ पेरेगो डि क्रेमनागो के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने रक्षा सहयोग गतिविधियों को बढ़ाने के तरीकों और उपायों पर चर्चा की जिसमें सामुद्रिक एवं हवाई सेवाओं में आदान-प्रदान में वृद्धि और भारत व इटली की कंपनियों के लिए संयुक्त परियोजना के अवसर शामिल हैं।

 

Tags: Military , Defence Secretary , Rajesh Kumar Singh , UK Lord Vernon Coaker , Aero India , Aero India 2025 , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD