Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बुड्ढा दरिया की सफाई हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता – डॉ. रवजोत सिंह

औद्योगिक गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बुड्ढा दरिया में सीधे जाने से रोकने के लिए अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2025

Last updated on: Feb 10, 2025, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज म्यूनिसिपल भवन में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बुड्ढा दरिया को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गंदे पानी की निकासी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए ताकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यक्षमता प्रभावित न हो।

बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बुड्ढा दरिया को प्रदूषित करने की किसी भी उद्योग या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आदेश दिया कि जो भी फैक्ट्रियां या इकाइयां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक संयुक्त टीम का गठन करे, जिसमें नगर निगम लुधियाना के अधिकारी भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त टीम रोजाना जांच करेगी कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कब दूषित होता है और इसके प्रदूषण के लिए कौन से स्रोत जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सरकार, प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के प्रबंधकीय सचिव प्रियंक भारती, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल सहित पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD