Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

यमुना माँ के श्राप व पीएम मोदी की नीतियों के सामने फेल हुए केजरीवाल- पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

दिल्ली की जनता ने निभाया वायदा, 2020 में केजरीवाल ने कहा था, यमुना साफ न कर पाऊं तो मत देना वोट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना (सोनीपत) , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी यमुना माँ के श्राप व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के सामने फेल हो गए हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने खुद कहा था कि यदि वो यमुना की सफाई सुनिश्चित न कर पाएं तो दिल्ली की जनता उन्हें वोट न करे। आज दिल्ली की जनता ने अपना वायदा निभा दिया है।

डॉ अरविंद शर्मा ने यह बात शनिवार को गोहाना में सिग्मा एजुकेशन एंड इमिग्रेशन कंसल्टेंट कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते समय कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता-जनार्दन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा और अरविंद केजरीवाल की डर व भ्रम की राजनीति पर अपना जनादेश दिया है। डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा सरकार बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास को 11 साल तक महज इसलिए रोकने का काम किया, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को विकास का श्रेय न देना पड़े। चुनाव को साम-दाम, दंड-भेद की नीति पर लड़ते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और हरियाणा के भाईचारे को खराब करने व यमुना माँ को कलंकित करने की कोशिश की। उनकी चालाकियों को दिल्ली की जनता ने समझा और करारा जवाब दिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने महसूस किया कि अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा करोड़ों परिवारों को दिए जा रहे लाभ उनतक नहीं पहुंचने दिए, इससे स्पष्ट हो गया था कि उन्हें दिल्ली के विकास और आमजन की भलाई से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की डबल इंजन की सरकार बनने से दिल्ली के विकास की रफ्तार बढ़ेगी और आम आदमी को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gohana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD