Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा में चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार कर रहे हैं सुदृढ़ : कुमारी आरती सिंह राव

नई दिल्ली में नीति आयोग की समीक्षा बैठक में रखे विचार

Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh, Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2025

Last updated on: Feb 07, 2025, 00:00 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार अपने लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करवाने का हर संभव प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री आज नई दिल्ली में नीति आयोग की समीक्षा बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रही थी। 

इस अवसर पर केंद्रीय योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद कुमार पॉल , सीनियर एडवाइजर ( स्वास्थ्य) श्री राजीब कुमार सेन , प्रोग्राम डायरेक्टर( सीनियर एडवाइजर इंचार्ज -हरियाणा) श्री संजीत सिंह , ओएसडी (स्वास्थ्य) डॉ सुमिता घोष , डायरेक्टर ( स्वास्थ्य) श्री हेमंत कुमार मीणा , स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल , मेडिकल एजुकेशन विभाग के निदेशक श्री यशेंद्र सिंह , स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल  भी उपस्थित थे।

कुमारी आरती सिंह राव ने इस अवसर पर हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए नीति आयोग से कोई विशेष योजना बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को मेडिकल हब बनाने का विजन रखा है। उनके इस विजन को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार भी राज्य में लगातार चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ कर रही है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का लक्ष्य "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः" का है । हरियाणा सरकार हेल्दी इंडिया बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किडनी रोगियों को सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं गत 18 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी है। इसके अलावा, 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत 10 लाख रुपये सालाना की मुफ्त इलाज सुविधा शुरू की है।

उन्होंने नीति आयोग में हरियाणा का मजबूती से पक्ष रखा और राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

 

Tags: Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh , Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD