Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गजेंद्र शेखावत और नायब सिंह सैनी ने किया सूरजकुंड मेले का भ्रमण

कला एवं संस्कृति का अतुल्य संगम है सूरजकुंड मेला - गजेंद्र शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat,Nayab Singh Saini,Haryana,Bharatiya Janata Party,BJP,Haryana Chief Minister,Chief Minister of Haryana,BJP Haryana,Dr. Arvind Sharma,Vipul Goel,Krishan Kumar Bedi,Rajesh Nagar,Faridabad,38th Surajkund International Crafts Mela,Surajkund International Crafts Mela
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 07 Feb 2025

Last updated on: Feb 07, 2025, 00:00 IST

फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजुकंड क्राफ्ट मेले में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस दौरान हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मेले में विधिवत रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने एक-एक करके मेले के स्टॉल का अवलोकन किया।

सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम थीम स्टेट उड़ीसा के पैवेलियन का दौरा किया। इस दौरान यहां प्रदर्शित किए गए पुरी के भगवान जगन्नाथ रथ के स्वरूप के दर्शन किए। उन्होंने यहां शीश नवाया और हाथ जोड़कर देश व प्रदेश की सुख व समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्ति के आगे नमन किया। 

उन्होंने पैवेलियन की सजावट व यहां प्रदर्शित मूर्तियों की प्रशंसा की। उन्होंने मेले में प्रदर्शित उड़ीसा की स्टॉल का भी अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हरियाणा पैवेलियन का भ्रमण किया। यहां उन्होंने हरियाणवी पगड़ी बंधवाई और पैवेलियन की साज सज्जा की भी प्रशंसा की। 

इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा अपना घर पवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पवेलियन का भी दौरा किया। उन्होंने यहां प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और मध्यप्रदेश में कुनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की झांकी की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने सूरजकुंड मेले को देखकर यहां के इंतजाम और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार ने बेहद सुंदर व्यवस्था की है। यह मेला कला और संस्कृति का अद्भुत संगम है। इस तरह के आयोजन आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रूबरू होने का मौका देते है।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr. Arvind Sharma , Vipul Goel , Krishan Kumar Bedi , Rajesh Nagar , Faridabad , 38th Surajkund International Crafts Mela , Surajkund International Crafts Mela

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD