Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने पंजाब राज्य कंटेनर एवं वेयरहाउसिंग निगम के अध्यक्ष का पदभार संभाला

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डॉ. सुखविंदर सुख्खी को दी शुभकामनाएं

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr. Sukhwinder Kumar Sukhi, Indian Medical Association, IMA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

बंगा से दूसरी बार विधायक बने और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) के पूर्व प्रधान डॉ. सुखविंदर कुमार सुख्खी ने आज पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की मौजूदगी में पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (कन्वेयर) के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला। 

डॉ. सुख्खी अपने पुत्र डॉ. सिद्धांत लोचव और डॉ. निशांत लोचव समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों और समर्थकों के साथ सेक्टर-17 स्थित कन्वेयर कार्यालय पहुंचे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। 

डॉ. सुख्खी ने उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कॉर्पोरेशन के कामकाज में अधिक पारदर्शिता और कुशलता लाने को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। डॉ. सुख्खी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सुख्खी के नेतृत्व में कॉर्पोरेशन नई ऊंचाइयों को छुएगा। 

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चेयरमैन को कॉर्पोरेशन के विकास कार्यों के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय किशन सिंह रोड़ी, विधायक नछत्तर पाल, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, नगर सुधार ट्रस्ट एस.बी.एस. नगर के चेयरमैन सतनाम सिंह जलालपुर और जसवीर सिंह गढ़ी भी डॉ. सुख्खी को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

इस मौके पर कन्वेयर के उप चेयरमैन श्री इंद्रप्रीत सिंह संधू, मैनेजिंग डायरेक्टर कंवलप्रीत बराड़ और डॉ. सुख्खी के पारिवारिक सदस्य सर्वण सिंह, डॉ. जगमोहन पुरी, नसीब चंद, सोहन लाल ढांडा, बलबीर सिंह, डॉ. कुलविंदर मान, डॉ. परमजीत मान और सुखवीर राणा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr. Sukhwinder Kumar Sukhi , Indian Medical Association , IMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD