Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीयू पंजाब और एम्स बठिंडा ने युवाओं के लिए अंतर-पीढ़ीगत संबंध पर जागरूकता कार्यक्रम की मेजबानी की

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari, AIIMS Bathinda, Intergenerational Bonding for Youth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने एम्स बठिंडा के सहयोग से तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित ‘युवाओं और वरिष्ठजनों में अंतर संबंध’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 

इस कार्यक्रम में सीयू पंजाब के छात्रों के अलावा, प्रो. मोनिका कक्कड़ व सुश्री तान्या के नेतृत्व में एम्स बठिंडा के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने उद्घाटन संबोधन में, सीयू पंजाब के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने पीढ़ीगत परिवर्तनों और उनके सामाजिक प्रभाव पर विचार साझा किए। 

उन्होंने डिजिटल युग में युवाओं और वरिष्ठजनों के बीच बढ़ती दूरी को पाटने के लिए संवाद व सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान का आदान-प्रदान ही समाज को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा और युवा वर्ग को इन संबंधों को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए।

इस कार्यक्रम में सीयू पंजाब के वित्तीय प्रशासन विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा दो व्याख्यान आयोजित किए गए। पहले सत्र में प्रो. आनंद ठाकुर ने युवा और वरिष्ठ पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र का संचालन डॉ. हरीश कुमार टी. ने किया। 

उन्होंने बिल्डर्स, बेबी बूमर्स, जेनरेशन एक्स, वाई, जेड और अल्फा जैसी विभिन्न पीढ़ियों के बीच के अंतर पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने 2025 में उभरने वाली आगामी पीढ़ी बीटा का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सद्भाव के लिए अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari , AIIMS Bathinda , Intergenerational Bonding for Youth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD