Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीसीटी और सीजीसी लांडरां ने विश्व कैंसर दिवस के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

विशेषज्ञ वार्ता और स्वास्थ्य शिविर की विशेषता

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Chandigarh College of Technology, CCT, World Cancer Day, Cancer Awareness, Livasa Hospital, Fortis Hospital, Breast Cancer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने वर्ल्ड कैंसर दे के वैश्विक आयोजन के तहत कैंसर, इसकी प्रारंभिक पहचान और रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सीरीज ऑफ़ इवेंट्स का आयोजन किया। 

इस साल वर्ल्ड कैंसर डे की थीम "यूनाइटेड बाय यूनिक" को चिह्नित करने के लिए बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने लिवासा हॉस्पिटल और फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के साथ सहयोग किया। वहीं, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने कैंसर की रोकथाम में सहायक हैल्दी खाना, फ्री डाइट कंसल्टेशन और फंक्शनल फूड्स पर सेशन का आयोजन किया। 

इन जागरूकता पहलों के तहत विभिन्न जागरूकता-आधारित गतिविधियाँ, एक्सपर्ट सेशन और इंटरएक्टिव कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में शिक्षित करना था। 

सीजीसी लंडरा के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, सीसीटी, द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में प्रो. बुधी सिंह यादव, डिपार्टमेंट ऑफ़ रेडियोलोजी एंड ऑन्कोलॉजी, पीजीआईएमईआर, उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में सीसीटी, सीजीसी लांडरां की डायरेक्टर - प्रिंसिपल डॉ. पल्की साहिब कौर ने स्वागत भाषण दिया। 

इसके बाद प्रो. यादव ने मुख्य भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने ब्रैस्ट कैंसर पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों को आत्म-निरीक्षण और प्रारंभिक पहचान के महत्व पर मार्गदर्शन दिया, जिससे इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली की रेडिएशन ऑन्कोलॉजी कंसलटेंट डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने एक प्रभावशाली सेशन का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने हैल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और शुरूयाती पहचान के लिए रेगुलर चेक अप के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने संतुलित आहार (बैलेंस्ड डाइट ) लेने और तंबाकू और शराब से परहेज करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। 

लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली की साइकेट्रिस्ट कंसलटेंट डॉ. विभा गोयल ने कैंसर के मनोवैज्ञानिक प्रभाव और उपचार के दौरान रोगियों की मानसिक दृढ़ता पर चर्चा की। कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब आया जब सीजीसी लांडरां  के सीसीपी एचओडी डॉ. सुप्रिया अग्निहोत्री ने अपने व्यक्तिगत कैंसर संघर्ष की कहानी साझा की। 

उन्होंने एक योद्धा से एक विजेता बनने की अपनी जर्नी को उजागर करते हुए उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रेरित किया। टेक्निकल सेशन के अलावा, इस जागरूकता कार्यक्रम में कम्युनिटी - ड्रिवेन इनिशिएटिव भी आयोजित की गईं, जिनमें कैंसर जागरूकता रैली प्रमुख रही।

इस रैली में 200 से अधिक स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से एक विशेष निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। 

छात्रों में भागीदारी और जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न नॉन टेक्निकल इवेंट्स का आयोजन किया गया, जिनमें क्विज़ कम्पटीशन, पोस्टर मेकिंग कांटेस्ट और डेक्लामेशन कम्पटीशन शामिल था। इन गतिविधियों ने छात्रों को अपनी ज्ञान, रचनात्मकता, और संचार कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया, साथ ही कैंसर जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को उजागर करने पर भी ज़ोर दिया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Chandigarh College of Technology , CCT , World Cancer Day , Cancer Awareness , Livasa Hospital , Fortis Hospital , Breast Cancer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD