Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन कर्मयोगी के तहत हरियाणा देगा अधिकारी-कर्मचारियों को एआई प्रशिक्षण

मुख्य सचिव ने की सीबीसी अध्यक्ष के साथ बैठक

Dr. Vivek Joshi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2025

Last updated on: Feb 04, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने 'मिशन कर्मयोगी हरियाणा’ के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण पहल पर चर्चा के लिए आज भारत के क्षमता निर्माण आयोग (सी.बी.सी.) के अध्यक्ष श्री आदिल जैनुलभाई के साथ बैठक की। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) द्वारा  की गई इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाना है।

डॉ. जोशी ने सरकारी अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के ज्ञान से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को हिपा के सहयोग से पहले चरण में अतिरिक्त मुख्य सचिवों और निदेशक स्तर के अधिकारियों के लिए एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि अंततः पूरे राज्य के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा सके।

बैठक में बताया गया कि हिपा नैतिक और उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने के लिए लगभग 3.17 लाख सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की दिशा में काम कर रहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बोर्ड और निगमों सहित राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को 'मिशन कर्मयोगी' पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं। 

उन्होंने कहा कि व्यापक पहुंच के लिए हिंदी में भी प्रशिक्षण मॉड्यूल पेश किया जाना चाहिए। पहल के अधिकतम प्रभाव के लिए, डॉ. जोशी ने हिपा से पुलिस, वन और वन्यजीव तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न  विभागों के साथ सहयोग बढ़ाकर उनके विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को एकीकृत करने का आह्वान किया। 

उन्होंने सभी उपायुक्तों को प्रशिक्षित करने और इस कार्यक्रम का जिला स्तर तक विस्तार करने पर भी बल दिया। सी.बी.सी. के अध्यक्ष श्री आदिल जैनुलभाई ने सभी अधिकारियों के लिए चलाए जा रहे नैतिकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हरियाणा की सराहना करते हुए कहा कि यह मॉडल अब अन्य राज्यों में भी दोहराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कार्यस्थल नैतिकता, तनाव प्रबंधन, प्रेरणा, संचार, सेवा नियम और नए कानूनों पर पाठ्यक्रम लोकप्रिय हो गए हैं। इसके अतिरिक्त, शहरी स्थानीय निकायों के मुद्दों जैसे स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शासन के स्वरूप को बदलने में एआई की भूमिका का उल्लेख करते हुए, श्री जैनुलभाई ने सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए एआई साक्षरता की आवश्यकता जताई। हिपा ने कर्मचारियों को इस तेजी से विकसित हो रही तकनीक से परिचित कराने के लिए एआई से संबंधित 17 पाठ्यक्रम तैयार किए हैं।

मिशन कर्मयोगी राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (एन.पी.सी.एस.सी.बी.) का हिस्सा है। यह देश की प्राथमिकताओं की गहरी समझ के साथ एक सक्षम, नागरिक-केंद्रित सिविल सेवा के लिए प्रयासरत है। इस पहल का उद्देश्य गतिशील शासन परिवेश में प्रभावी और कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए अधिकारियों को सशक्त बनाना है।

इससे पहले, मुख्य सचिव ने श्री आदिल जैनुलभाई और उनकी टीम का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट किया। बैठक में कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग के विशेष सचिव श्री आदित्य दहिया, निगरानी और समन्वय की विशेष सचिव श्रीमती प्रियंका सोनी तथा हिपा और सीबीसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD