Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने स्कूल सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए ₹4 करोड़ आवंटित किए

स्कूलों में लगाए जाएंगे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और दिशा-निर्देशों वाले डिस्प्ले बोर्ड

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2025

Last updated on: Feb 04, 2025, 00:00 IST

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को आपातकालीन या प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित घटनाओं के दौरान प्रतिक्रिया करने के तरीकों के बारे में जागरूक करने और बिजली के करंट या आग लगने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचाव के लिए 4 करोड़ रुपये से अधिक के फंड जारी किए गए हैं।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैसं ने बताया कि एलिमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को पुलिस-112, फायर-101, एंबुलेंस-108, महिला हेल्पलाइन-1091, ट्रैफिक हेल्पलाइन-1073 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए फंड का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को स्कूल में आग लगने की घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक निकासी योजना तैयार करने और आवश्यकता अनुसार आपातकालीन पैनिक अलार्म लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ को विद्यालय भवनों की नियमित जांच करने के लिए कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्युत उपकरण और तारें सही स्थिति में हैं। किसी भी संकट से निपटने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेषज्ञों को बुलाकर स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि इस संबंध में किए जाने वाले खर्चे को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस.) पोर्टल के ई.ए.टी. मॉड्यूल के माध्यम से किया जाए और फंड की ऑनलाइन निगरानी के लिए इसे समय पर संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में सुरक्षित माहौल तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, स हरजोत सिंह बैसं ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित वातावरण और उपयुक्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मिशन पर कार्य कर रहा है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD