Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब ने जीएसटी संग्रह में 11.87 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की, राष्ट्रीय औसत से आगे निकला

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राप्ति में प्रभावशाली 11.87% की वृद्धि हासिल की है, जो 10% की राष्ट्रीय औसत दर से अधिक है। इसके अतिरिक्त, पंजाब ने चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी में 15.33% की वृद्धि और नेट जीएसटी, आबकारी, वैट, सीएसटी तथा पीएसडीटी करों से प्राप्त कुल राजस्व में 11.67% की नेट वृद्धि दर्ज की है।

यहां जारी एक प्रेस बयान द्वारा यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब देश के उन 3 प्रमुख जनरल कैटेगरी स्टेट्स (जीसीएस) में शामिल है, जिन्होंने जीएसटी प्राप्ति में राष्ट्रीय विकास दर को पार किया है। चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट जीएसटी प्राप्ति 19,414.57 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 17,354.26 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे, जो कि 2,060.31 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है।

राज्य ने जनवरी 2025 के दौरान शुद्ध जीएसटी में 9.73% की वृद्धि दर्ज की, जिससे जनवरी 2024 में एकत्रित 1,830.52 करोड़ रुपये की तुलना में 2,008.58 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आबकारी से प्राप्त राजस्व में वृद्धि का विवरण देते हुए एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 8,588.31 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 7,446.46 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे, जिससे 1,141.85 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है। 

जनवरी 2025 में आबकारी विकास दर 15.91% रही, जिसके कारण जनवरी 2024 में प्राप्त 770.45 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी 2025 में 893.04 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट जीएसटी, आबकारी, वैट, सीएसटी और पीएसडीटी से प्राप्त कुल राजस्व 34,704.4 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 31,078.94 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिससे कुल 3,625.46 करोड़ रुपये की नेट वृद्धि हुई है। 

जनवरी 2025 में इन करों से कुल प्राप्ति में जनवरी 2024 की तुलना में 12.48% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनवरी 2024 में प्राप्त 3,151.63 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी 2025 में कुल 3,545.09 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने कर राजस्व को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग की पहलों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि बिना किसी को परेशान किए, केवल खामियों को दूर कर और कर चोरी करने वालों पर सख्ती करके इन करों से राजस्व बढ़ाया गया है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD