Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति को मजबूत करेगा आम बजट : डॉ अरविंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री डॉ शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का जताया आभार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2025

Last updated on: Feb 01, 2025, 00:00 IST

सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट को गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें मजबूत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा नागरिकों को 12 लाख रुपए तक की आमदनी में आयकर छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने का काम किया है। 

उन्होंने बजट को शानदार बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल में आम बजट आमजन की बेहतरी, विकास को गति देने वाला और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने की दिशा में पेश किया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री की विकसित भारत, सशक्त भारत के संकल्प की झलक नजर आती है। 

बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने पर जोर दिया गया है। कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज व समय पर कैंसर की पड़ताल सुनिश्चित करने के लिए न केवल कैंसर दवाइयों को ड्यूटी फ्री करते हुए उन्हें सस्ता किया गया है, अपितु अगले तीन साल में हर जिला में कैंसर डे केयर को स्थापित करने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने हर घर, नल से जल योजना को वर्ष 2028 तक बढ़ाने, महिला युवा उद्यमियों को 2 करोड़ रुपए तक का टर्म लोन, किसानों को क्रेडिट कार्ड लिमिट 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किए जाने का भी स्वागत किया। 

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हर वर्ग की बेहतरी के लिए आम बजट में योजनाबद्ध तरीके से फंड की व्यवस्था की गई है, ताकि देश के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके।

 

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD