Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुरिंदर कुमार चौधरी ने राजौरी में जनसम्पर्क किया

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का वादा

Surinder Kumar Choudhary, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Rajouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ी (राजौरी) , 29 Jan 2025

Last updated on: Jan 29, 2025, 00:00 IST

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चैधरी ने राजौरी जिले के बेरीपट्टन तहसील के पुन्ना खेतार, कांगड़ी में जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की पहल के लिए आभार जताया।

दरबार के दौरान जनता ने विभिन्न मुद्दे उठाए, जिनमें बेरीपट्टन में तहसील कार्यालय का स्थानांतरण, टांडा में पशु चिकित्सा उपकेंद्र की स्थापना, बिजली के खंभे लगाना और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का समाधान, गुरबक सिंह से शमशानघाट, गुरुद्वारा सिंह से मुख्य सड़क और बचन सिंह तक मुख्य सड़क सहित सड़कों का उन्नयन, प्यारी गला, टांडा वार्ड नंबर 5 और पुन्ना खेतार, कांगड़ी में ट्रांसफार्मर की मांग, क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजनाओं के काम में तेजी लाना, कांगड़ी में जेएंडके बैंक की शाखा खोलना, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार के लिए चिकित्सा उपकेंद्र की स्थापना और विभिन्न स्थानों पर हैंडपंपों की मरम्मत शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री ने लोगों की चिंताओं और मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने जन कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार जनता की शिकायतों के प्रभावी निवारण को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को दरवाजे तक ला रही है। 

हम क्षेत्र के हर नुक्कड़ और कोने के विकास के लिए पूरी तरह से जवाबदेह और प्रतिबद्ध हैं।‘‘ उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए और सब्सिडी योजनाओं के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी। 

उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को उन उर्वरक डीलरों के लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया जो स्वीकृत दरों से अधिक वसूली कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों का शोषण न हो। प्रशासनिक पहुंच बढ़ाने के लिए उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तहसीलदार बेरीपट्टन का कार्यालय पंचायत घर कांगड़ी में कार्यात्मक बनाया जाए, ताकि स्थानीय आबादी की पहुंच आसान हो सके। 

सीमावर्ती क्षेत्रों में शासन को मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने एडीडीसी राजौरी डॉ. राज कुमार थापा को इसी तरह के जनपहंुच कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। एडीसी नौशेरा राजीव खजूरिया, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी पीर पंजाल अनिल कुमार पंडोही, एसई पीडब्ल्यूडी देवी दयाल और अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारियों ने जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

Tags: Surinder Kumar Choudhary , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Rajouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD