Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर गोयल ने एस ए एस नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

संविधान की सच्ची भावना के अनुरूप राज्य को बदलने के लिए भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kulwant Singh Mohali, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Aashika Jain, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, 76th Republic Day, Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल ने एसएएस नगर में शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह (शौर्य चक्र) सरकारी कॉलेज मोहली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मार्च पास्ट से सलामी भी ली और छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।  

देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार संविधान की सच्ची भावना के अनुरूप राज्य को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के सपनों को पंजाब में सुशासन के माध्यम से साकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पहला राज्य है, जहां सरकारी कार्यालयों में राजनीतिक नेताओं की बजाय शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह और डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीरें हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के मुद्दे को सुलझाने के अलावा हवाई अड्डे के बाहर सरदार भगत की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्कूल ऑफ एमिनेंस और आम आदमी क्लीनिक स्थापित करके राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भगवंत मान सरकार ने पंजाब में अस्तित्व में आने के बाद से सरकारी क्षेत्र में 50,000 नौकरियां दी हैं और नौकरियों के लिए एकमात्र मानदंड योग्यता है।  

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में दो लाख एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए 2300 करोड़ रुपये की लागत से 150 किलोमीटर लंबी मालवा नहर खोद रही है। इसके अलावा पठानकोट में तीन नहरों पर काम चल रहा है, जिससे इस क्षेत्र में पहली बार सिंचाई के लिए नहरी पानी मिलेगा। 

इसके अलावा, जल स्रोतों की मरम्मत, री-लाइनिंग के लिए 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। मंत्री गोयल ने कहा कि राज्य ने 74 सार्वजनिक साइटों की नीलामी करके पंजाब माइनर मिनरल्स पॉलिसी 2023 को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। अधिक राजस्व प्राप्त करने के लिए जल्द ही 100 अन्य साइटों को नीलामी में रखा जाएगा।मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में पोटाश का भंडार होने की संभावना है, जो मिट्टी से निकाले जाने पर राज्य के राजस्व में और इजाफा करेगा। 

उन्होंने कहा कि मोहाली में जल्द ही खेल बुनियादी ढांचे का उन्नयन होगा, जिसमें सेक्टर 78 के मल्टीपर्पज स्टेडियम में 9.19 करोड़ रुपये की लागत से 8 लेन 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक की स्थापना, सेक्टर 63 के सीनियर बलबीर सिंह इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 3.13 करोड़ रुपये की लागत से वैश्विक मानक एस्ट्रोटर्फ को बदलने के अलावा सेक्टर 63 और 78 स्टेडियमों के खेल इनडोर हॉल में पीयू फ्लोरिंग बिछाई जाएगी।      

उन्होंने राज्य द्वारा आने वाले दिनों में खरड़ और डेराबस्सी की ईएसआई डिस्पेंसरी को क्रमशः 30 और 100 बिस्तरों के अस्पताल में अपग्रेड करने की भी घोषणा की। इससे पहले, उन्होंने 2022 बैच के डीएसपी, परेड कमांडर प्रीत कंवर सिंह के नेतृत्व में निकली गई गणतंत्र दिवस परेड का डी सी आशिका जैन और एस एस पी दीपक पारीक के साथ निरीक्षण किया।

देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों द्वारा दी गई सेवाओं को याद करने के लिए पांच वीर नारियों (सेना के शहीदों की विधवाओं) को भी सम्मानित किया गया।सरकारी कॉलेज मोहाली में आयोजित गणतंत्र समारोह में करीब 1500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 12 सिलाई मशीनें भी दीं। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले और बेहतरीन सेवा रिकॉर्ड रखने वाले करीब 48 लोगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया।लोगों को दैनिक जीवन में योग के महत्व से अवगत कराने के लिए सीएम दी योगशाला के तहत जिले में कार्यरत प्रशिक्षकों ने शानदार तरीके से योग शो प्रस्तुत किया।

विधायक कुलवंत सिंह, जिला योजना कमेटी चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, पंजाब राज्य ट्रेडर्स आयोग के सदस्य विनीत वर्मा, पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा और आप प्रवक्ता हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल समेत कई गणमान्य लोग समारोह में मौजूद थे। विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला भी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kulwant Singh Mohali , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Aashika Jain , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD