Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महाराजा अग्रसेन का युग हमारे लिए प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुख्यमंत्री ने दिल्ली हरियाणा अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम को किया संबोधित

Piyush Goyal, Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Aseem Goel, Subhash Sudha,  Delhi Haryana Agrawal Maitri Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/दिल्ली , 25 Jan 2025

Last updated on: Jan 25, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का युग हम सबको प्रेरणा देता है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अग्रोहा धाम के टीले की खुदाई की आवश्यक अनुमति मिल गई है। हरियाणा सरकार ने आगामी प्रक्रिया को आरंभ करने के लिए एक कमेटी का भी गठन कर दिया है। साथ ही आगामी बजट में इसके लिए धनराशि का प्रावधान भी कर दिया जाएगा। 

उन्होंने यह बात आज शाम नई दिल्ली के ली मेरिडियल होटल में दिल्ली हरियाणा अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति के संरक्षक है। उनके प्रयासों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, बाबा केदारनाथ, महाकाल के मंदिरों के जीर्णोद्धार के कार्य से हमें अपनी संस्कृति की भव्य विरासत से रूबरू होने का अवसर मिला। इस क्षेत्र का पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास है और इसकी सेटेलाइट से भी पुष्टि हो चुकी है। 

महाराजा अग्रसेन के टीले की खुदाई से हमें महाराजा अग्रसेन से बड़ी विरासत के प्राचीन स्वरूप को देखने का सौभाग्य मिलेगा। हिसार में हवाई अड्डे का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया गया है। इस हवाई अड्डे को आरंभ करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री जल्द ही इस हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से कहा कि आप सभी की हरियाणा से जड़े जुड़ी हुई है। हरियाणा की वर्तमान सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं भी चलाई है जिनमें व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना, आढ़तियों को कमीशन के तौर पर 309 करोड़ रुपए देने, शैलर एसोसिएशन को 2024-25 में 62.58 करोड़ रुपए का बोनस देना, हरियाणा आत्मनिर्भर टैक्सटाइल नीति में छोटे व लघु उद्योगों को 26 करोड़ रुपए की सहायता, व्यापारियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी में 29 करोड़ रुपए की लागत से जीएसटी केंद्र खोलना, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए गुरुग्राम में स्टार्ट अप सुविधा केंद्र शुरू किया गया। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट की बैठक में टैक्स के लंबित मामलों में व्यापारियों को राहत देने के लिए वन टाईम सेटलमेंट योजना को स्वीकृति भी दी गई जिसका लाभ दो लाख व्यापारियों को मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन मनाया गया और सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार और व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। बीते दस वर्षों के दौरान दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। दुनिया के 19 देशों ने प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज  ने देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है।  

हर संभव सामाजिक कार्य में समाज ने बढ़-चढ़ अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा को नई ऊंचाइयां मिली है। वे एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, सुभाष सुधा, दिल्ली हरियाणा अग्रवाल मैत्री सभा के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Piyush Goyal , Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Aseem Goel , Subhash Sudha , Delhi Haryana Agrawal Maitri Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD