Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नए बने खेल मैदान का करमबीर सिंह घुम्मण की ओर से उद्घाटन

दसूहा विधानसभा क्षेत्र में 10वें खेल पार्क का उद्घाटन

Karambir Singh Ghuman, Dasuya, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

दसूहा के गांव बड्डला में नए बने खेल पार्क, फुटबॉल का मैदान, क्रिकेट का मैदान, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम का उद्घाटन विधायक करमबीर सिंह घुम्मण द्वारा समूचे गांववासियों की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर घुम्मण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल मैदान पर कुल करीब 20 लाख खर्च किया गया है। 

इसमें फुटबॉल का खेल मैदान, सैर करने के लिए पार्क ट्रैक, बच्चों के लिए झूले, क्रिकेट का मैदान, युवाओं के लिए ओपन जिम बनाया गया है। दसूहा में यह 10वां खेल पार्क है और पार्क में पानी लगाने के लिए सिस्टम भी लगाया गया है। आने वाले दिनों में और भी पार्क तैयार हो रहे हैं, जो जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे ताकि इन खेल मैदानों में खेलने से युवा नशे से दूर रह सकें। 

इस अवसर पर समूचे गांववासियों द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार का धन्यवाद किया गया और कहा गया कि पहली बार कोई सरकार गलियों-नालियों से हटकर काम कर रही है। इस पार्क के बनने से इलाके के लोगों को बहुत बड़ा लाभ होगा और यह बहुउद्देश्यीय पार्क इलाके में बना पहला पार्क है।

इस मौके पर बी.डी.पी.ओ. गुरप्रीत सिंह, संदीप ढिल्लों, सचिव रमन कुमार, पूर्व सरपंच गुलशन, गांव बड्डला सरपंच सुमन कुमारी, पंच गुरिंदर सिंह, मोनिका, डिकी राणा, संजीव कुमार, हरबंस सिंह, कांता रानी, सुरिंदरा देवी, निरपाल सिंह, अनीता कुमार, गांववासी मोनू बड्डला, काका बड्डला पंच, कैप्टन गुलशन कुमार पूर्व सरपंच, कैप्टन जोगिंदर सिंह, शाम लाल सरपंच नया बड्डला, प्रधान बिल्ला बड्डला, जतिंदर सिंह पंच नया बड्डला, निर्मल सिंह पंच नया बड्डला, अमनदीप घुम्मण ब्लॉक प्रधान, लाडी सरपंच सौंसपुर, दिनेश सरपंच गग्गजल्लो, तलविंदर सरपंच कत्तोवाल, दीपक वर्मा, सूबेदार जतिंदर राणा, आजाद राणा, सूबेदार कैलाश राणा उपस्थित थे।

 

Tags: Karambir Singh Ghuman , Dasuya , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD