Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अब शुगर फ्री प्रॉडक्ट भी बनाएगा वीटा

वीटा उत्पादों की संख्या में होगी बढोतरी, ब्रांडिंग पर रहेगा जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा है कि वीटा अब शुगर फ्री प्रॉडक्ट भी बनाए, ताकि मधुमेह से पीड़ित लोगों को भी इनकी उपलब्धता हो सके। उन्होंने हरियाणा डेयरी विकास फेडरेशन को निर्देश देते हुए कहा कि वीटा उत्पादों की संख्या में इजाफा करते हुए उनकी भरपूर ब्रांडिंग करे, ताकि यह उत्पाद जन-जन के दिल में अपनी गुणवत्ता के लिए स्थान बनाएं। 

उन्होंने जींद के घी की लगातार बढती मांग को देखते हुए प्लांट क्षमता में बढोतरी करने व घी के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। आज हरियाणा सिविल सचिवालय पांचवें तल स्थित कांफ्रेंस कक्ष में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हरियाणा डेयरी विकास फेडरेशन के एमडी रोहित यादव, महाप्रबंधक व 6 वीटा प्लांटों के सीईओ के साथ समीक्षा बैठक की। 

तकरीबन दो घंटे चली समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सिलसिलेवार तरीके से वीटा उत्पादों, वीटा प्लांटों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि वीटा उत्पादों की रेंज को बढाया जाएगा, ताकि आमजन को अधिक से अधिक गुणवत्ता से परिपूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें। 

मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए शुगर फ्री प्रॉडक्ट बनाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जींद प्लांट के घी की जनता में लगातार बढ रही मांग के आधार पर प्लांट की क्षमता बढाने के साथ-साथ घी की ब्रांडिंग की जाए। वीटा प्लांटों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाते हुए सभी उत्पादों की जानकारी प्रदर्शित की जाए।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि खाद्य उत्पादों की जांच के लिए करनाल में केंद्र सरकार की योजना में राष्ट्रीय डेयरी विकास प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला करनाल के हरियाणा कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट हाउस, एग्रो माॅल करनाल में स्थापित की जाएगी। इससे प्रदेश में लघु, सूक्ष्म व बडे उद्यमियों को लाभ मिलेगा और बेहतर तकनीक के साथ खाद्य उत्पादों की जांच समय पर हो सकेगी। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूध उत्पादकों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर वीटा उत्पादों पर आमजन का भरोसा बढाना है, इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। 

इस अवसर पर फेडरेशन के एमडी रोहित यादव, जीएम एसएस कोहली, संजय सेतिया, सीईओ विशंबर सिंह, चरण सिंह, राकेश काद्यान, नरेंद्र धानिया, सुखदेव राज, कामिनी आदि उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD