Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. विवेक जोशी ने विशेष स्वच्छता अभियान और प्रशासनिक सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल

बेहतर समन्वय हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित बैठकें जरूरी: डॉ. जोशी

Dr. Vivek Joshi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2025

Last updated on: Jan 20, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं की गहन समीक्षा की जाए ताकि विकास और कल्याण के लिए धनराशि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य सचिव आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान, डॉ. जोशी ने प्रदेश में स्वच्छता पहलों की समीक्षा की तथा कार्यालय की दक्षता बढ़ाने और रिकॉर्ड के समुचित रखरखाव में स्वच्छता अभियान के महत्व को रेखांकित किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल है और यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता विजन के अनुरूप है। सरकारी विभागों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस का उपयोग बढ़ाने की आवश्यकता जताई। 

उन्होंने संचार को सुव्यवस्थित करने, विलम्ब को कम करने और समग्र उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने और इसमें तेजी लाने के लिए प्रशासनिक सचिवों को प्राथमिकता आधार पर रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करने के भी निर्देश दिए। डाॅ. विवेक जोशी ने जन शिकायत निवारण को और अधिक कारगर बनाने के लिए, संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत विकसित समाधान पोर्टल के कुशल कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में जवाब दाखिल करने में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि सभी लंबित निर्णयों को बिना किसी देरी के लागू किया जाए। प्रशासनिक दक्षता बढ़ो के लिए, डॉ. जोशी ने निर्देश दिए कि कैबिनेट बैठक के एजेंडे समय पर भेजे जाएं तथा अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में प्रस्तुत किए जाएं। 

उन्होंने पिछले कैबिनेट निर्णयों की समीक्षा की और विभागों से उनके कार्यान्वयन की प्रगति का आकलन करने का आग्रह किया। उन्होंने अनुसूचित जाति के कर्मचारियों और सतर्कता मामलों से जुड़े सेवा मामलों की भी समीक्षा की। प्रशासन के भीतर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, उन्होंने मामलों के निष्पक्ष और समय पर समाधान के महत्व पर बल दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआईएस-आधारित ‘हरपथ’ एप्लीकेशन में सुधार किया जाए। इस अपग्रेड से उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार होगा और सड़क से संबंधित मुद्दों को हल करने में दक्षता सुधार होगा।

डॉ. जोशी ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, के तहत बड़ी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ये परियोजनाएं समय पर पूरी हों ताकि प्रदेश में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को बाल कुपोषण से निपटने पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। डॉ. जोशी ने सुशासन के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार के लिए प्रशासनिक सचिवों से सुझाव भी आमंत्रित किए।

 

Tags: Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD