Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहिंदर भगत ने जालंधर विकास अथॉरिटी को स्वीकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

सुविधाओं की अनदेखी करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

पंजाब बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) को निर्देश दिया कि स्वीकृत कॉलोनियों के निवासियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री ने  बैठक की अध्यक्षता करते हुए इन कॉलोनियों में उचित सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, सड़कें, पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री भगत ने अधिकारियों को ऐसे डेवलपर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जो आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में असमर्थ है। उन्होंने जालंधर विकास अथॉरिटी से उन डेवलपर्स को नोटिस जारी करने को कहा, जिन्होंने कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं किया है, जिसके कारण इन कॉलोनियों को जालंधर नगर निगम को ट्रांसफर करने में देरी हो रही है।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल जे.डी.ए. स्वीकृत कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जे.डी.ए. को यह भी निर्देशित किया कि इन कॉलोनियों के निवासियों को अपनी समस्याएं बताने और उनका प्रभावी ढंग से समाधान करवाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए। 

उन्होंने जे.डी.ए. अधिकारियों को लोगों को सुविधाएं नहीं देने वाले और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। श्री भगत ने पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारियों को शहर में लटकी व नंगी तारों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और तारों के उचित संभाल के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD