Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईआईटी-मंडी के डॉ. अनुज वर्मा को वीएलएसआईडी 2025 कॉन्फ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ पीएच डी थीसिस से सम्मानित किया गया

IIT Mandi, Dr. Anuj Verma, Best PhD Thesis Award, 38th IEEE VLSID 2025 Conference, Mandi, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

वीएलएसआई डिजाइन के क्षेत्र में शोधकर्ता डॉ. अनुज वर्मा को बेंगलुरु में आयोजित 38वीं आईईईई वीएलएसआईडी 2025 कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ पीएच डी थीसिस’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वर्मा के वीएलएसआई से संबंधित टैक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने और वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड के क्षेत्र में इसके प्रभाव को को लेकर किए गए महत्वपूर्ण रिसर्च को दर्शाता है। 

डॉ. अनुज वर्मा ने ‘एफिशिएंट वीएलएसआई-आर्किटेक्चर्स एंड एएसआईसी-फेब्रिकेशन ऑफ चैनल डिकोडर फॉर कंटेम्परेरी वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम’ विषय पर अपना थीसिस पूरा किया। इस पुरस्कृत थीसिस में वायरलेस संचार मानक के लिए हार्डवेयर एफिशिएंट और हाई थ्रूपुट रीकॉन्फ़िगर करने योग्य चैनल डिकोडर के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशंस पर गहन चर्चा की गई है। 

यह शोध 5जी न्यू रेडियो मानक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार करते हुए प्रेक्टिकल एप्लीकेशंस को दर्शाता है। ये ऐेसे एप्लीकेशंस हैं जो वीएलएसआई डिजाइन परिदृश्य में जबरदस्त बदलाव ला सकते हैं। यह सम्मान हासिल करने पर डॉ. अनुज वर्मा ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह वाकई गर्व की बात है और मेरा मानना है कि यह पुरस्कार दरअसल समर्पण और सहयोग का प्रमाण है। 

मैं यह पुरस्कार अपने पर्यवेक्षक डॉ. राहुल श्रेष्ठ को समर्पित करना चाहता हूँ, जिनके मार्गदर्शन और सलाह ने मेरी शोध यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं अपने परिवार के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन ने मुझे प्रेरित किया और मेरे काम को मान्यता देने के लिए वीएलएसआईडी 2025 कॉन्फ्रेंस कमेटी के सदस्यों का भी आभार व्यक्त करता हूँ।’’

यह पुरस्कार अगली पीढ़ी की वायरलेस संचार प्रणालियों के लिए ऊर्जा कुशल और रीकॉन्फ़िगर करने योग्य आर्किटेक्चर को आगे बढ़ाने में वर्मा के शोध के नवाचार और प्रभाव को दर्शाता है। यह वीएलएसआई डिज़ाइन में टैैक्नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। 

वर्मा के शोध योगदान ने पहले ही वीएलएसआई डोमेन में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है। अनेक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनके कई प्रकाशन शामिल हैं, जिनमें IEEE TCAS-I, IEEE TVT, और IEEE TCAS-II.  प्रमुख हैं। वर्मा का उद्देश्य वीएलएसआई डिजाइन में अत्याधुनिक शोध में और महत्वपूर्ण योगदान देना, उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग करना और उन्नत वीएलएसआई डिजाइन के क्षेत्र में नवाचार को प्रेरित करना है।

वीएलएसआईडी सम्मेलन के बारे में - इंटरनेशनल वीएलएसआई डिजाइन एंड एम्बेडेड सिस्टम कॉन्फ्रेंस साढ़े तीन दशकों से अधिक की विरासत वाला एक प्रमुख ग्लोबल सम्मेलन है। यह ग्लोबल वार्षिक तकनीकी सम्मेलन जो वीएलएसआई और एम्बेडेड सिस्टम में नवीनतम प्रगति पर केंद्रित है, में 2000 से अधिक इंजीनियर, छात्र और संकाय सदस्य, उद्योग, शिक्षा जगत, शोधकर्ता, नौकरशाह और सरकारी निकाय भाग लेते हैं। 

वीएलएसआई डिजाइन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 1985 में एक साधारण विचार के रूप में हुई। इसका मकसद इंजीनियरिंग शिक्षा और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में वीएलएसआई गतिविधियों के स्तर को समझना है। अपनी ग्लोबल मौजूदगी के साथ वीएलएसआईडी को डिजाइन ऑटोमेशन सम्मेलन की ‘सिस्टर कॉन्फ्रेंस’ के रूप में मान्यता प्राप्त है।

यह सम्मेलन वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) द्वारा प्रायोजित है। 

 

Tags: IIT Mandi , Dr. Anuj Verma , Best PhD Thesis Award , 38th IEEE VLSID 2025 Conference , Mandi , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD