Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पूर्व गृह मंत्री अजय मिश्रा से वीरेश शांडिल्य की मुलाकात

पंजाब को अमृतपाल सिहं व सरबजीत खालसा से बचाने की अपील

Ajay Kumar Mishra, BJP, Bharatiya Janata Party, Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 16 Jan 2025

Last updated on: Jan 16, 2025, 00:00 IST

देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा से एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य की मुलाकात हुई। वीरेश शांडिल्य ने अजय मिश्रा को दोशाला देकर नववर्ष 2025 की बधाई दी। वहीं वीरेश शांडिल्य ने पूर्व गृह मंत्री अजय मिश्रा से पंजाब को लेकर चर्चा की और कहा कि कट्टरपंथी व खालिस्तानी अमृतपाल सिंह व सरबजीत सिंह खालसा के इशारे पर पंजाब सहित हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली की शांति भंग करने की साजिश रच रहे हैं और जिस तरह खालिस्तानी मुहिम चलाने वाले खाल्स्तिानी अमृतपाल सिंह ने पंजाब में अकाली दल विरासत खालसा पार्टी बनाई है इसका उद्देश्य पंजाब की शांति भंग करना है। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा से मांग की है कि वह गृह मंत्री अमित शाह से बात कर पंजाब की अमन और शांति को बचाने के लिए खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की राजनीतिक पार्टी अकाली दल विरासत खालसा को वजूदहीन करें और राष्ट्रहित में चुनाव आयोग को आदेश दें कि पंजाब सहित देश का माहौल खराब करने वाले अमृतपाल सिंह को राजनीतिक पार्टी पंजाब में न बनाने दें।

 शांडिल्य ने पूर्व गृह मंत्री अजय मिश्रा को एक लिखित ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि अमृतपाल सिंह की बनाई पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब के स्टेज पर लगे होर्डिंग पर आतंकवादी जगतार सिंह हवारा, जरनैल सिंह भिंडरावाला, बलवंत सिंह राजोवाना के चित्र लगे हुए थे। वीरेश शांडिल्य ने पूर्व गृह मंत्री अजय मिश्रा को बताया कि जरनैल सिंह भिंडरावाला समर्थक व अमृतपाल सिंह समर्थक फिर पंजाब की सड़कों को निर्दोषों के खून से लाल करने की साजिश रच रहे हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है और पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा से मांग की है कि वह देश के गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात करवाएं और उनका एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पंजाब को बचाने के लिए केंद्र सरकार के साथ हैं और किसी कीमत पर भी पंजाब में खालिस्तानियों को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया माहौल खराब करने या आतंक फैलाने की इजाजत नहीं देगा। 

वीरेश शांडिल्य ने देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पंजाब के मोहाली व चंडीगढ़ बॉर्डर पर आतंकवादियों की रिहाई के लिए बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा को भी पंजाब के लिए नासूर बताया और कौमी इंसाफ मोर्चा ने जो चंडीगढ़ पुलिस पर हमला किया वह भी पंजाब व चंडीगढ़ की अमन शांति भंग करने की साजिश है और कौमी इंसाफ मोर्चा आतंकवादियों की रिहाई की मांग कर रहा है। 

इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने वीरेश शांडिल्य की एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की आतंकवाद के खिलाफ छेड़ी मुहिम पर उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि वह इस बारे जल्द ही एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्यों की मुलाकात देश के गृह मंत्री अमित शाह से करवाएंगे। वहीं पूर्व गृह मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि किसी कीमत पर भी पंजाब में आतंकवाद फैलने नहीं दिया जाएगा न ही खालिस्तान की साजिशें कामयाब होने दिया जाएगा। 

इस मौके पर सुरेंद्र पाल केके व गोल्डी पाहवा भी मौजूद थे।

 

Tags: Ajay Kumar Mishra , BJP , Bharatiya Janata Party , Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD