Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए जयपुर में नए सीआरसी भवन की आधारशिला रखी

नए सीआरसी भवन में दिव्‍यांग बच्चों के लिए चिकित्सा और शैक्षिक सहायता प्रदान करने के लिए एक क्रॉस-डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर भी होगा

Dr. Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar, Dr. Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, Composite Regional Centre, CRC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता (एसजे एंड ई) मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज जयपुर के जामडोली में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) की नई इमारत की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (डी/ओ एसजे एंड ई, राजस्थान) श्री कुलदीप रांका, दिव्यांगजन विभाग (राजस्थान) के आयुक्त श्री एच. गुइते और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जामडोली के सामाजिक न्याय संकुल में 2.5 एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऐलान किया कि 30 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नए सीआरसी भवन का निर्माण किया जाएगा और इसमें एक क्रॉस-डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर भी होगा। 

यह केंद्र दिव्‍यांग बच्चों को चिकित्सा और शैक्षिक सहायता प्रदान करेगा। केंद्रीय मंत्री ने जयपुर में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की स्थापना का भी ज़िक्र किया, जिसकी मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दिव्यांगजनों को अब सहायक उपकरणों तक पहुंचने में किसी मुश्किल का सामना ना करना पड़े। 

उन्होंने भरोसा जताया कि माता-पिता और देखभाल करने वालों को ज़रुरी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जल्द ही सीआरसी में देखभालकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। डॉ. कुमार ने राजस्थान सरकार से दिव्यांग छात्रों और पेशेवरों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित करने हेतु, केंद्र के विस्तार के लिए अतिरिक्त 2.5 एकड़ भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया। 

केंद्रीय मंत्री ने आज दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को सहायता और सहायक उपकरण भी वितरित किए। इस अवसर पर श्री अविनाश गहलोत ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार, दिव्यांगजनों हेतु केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Dr. Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar , Dr. Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , Composite Regional Centre , CRC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD