Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने मकर संक्रांति के सुअवसर पर वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन किया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में लोहड़ी और मकर संक्रांति के उत्सव के अवसर पर कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी द्वारा वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कैलेंडर "भारत में सामाजिक समरसता के संस्थापक, जिनकी वाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में संकलित है" विषय पर आधारित है। कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति समारोह के विशेष कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में वर्ष 2025 कैलेंडर का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रो. तिवारी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में प्रतिबिंबित समावेशिता इसकी शिक्षाओं की सार्वभौमिकता को दर्शाती है। सिख धर्म के पांचवें गुरु और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संकलनकर्ता श्री गुरु अर्जन देव जी ने सिख गुरुओं की वाणी के साथ-साथ इस पवित्र ग्रंथ में भारत की विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों, वर्गों और क्षेत्रों से संबंधित 15 भक्तों की वाणी को भी शामिल किया। यह दूरदर्शी दृष्टिकोण आज भी सामाजिक समरसता को प्रेरित करती है।

सीयू पंजाब का वर्ष 2025 का कैलेंडर इन 15 भक्तों की जीवनी एवं विचारों को दर्शाता है, जिनके नाम इस प्रकार है – भक्त कबीर, भक्त नामदेव, भक्त रविदास, बाबा फरीद, भक्त सधना, भक्त जयदेव, भक्त त्रिलोचन, भक्त रामानंद, भक्त सैन, भक्त धन्ना, भक्त पीपा, भक्त सूरदास, भक्त भीखन, भक्त परमानंद और भक्त बेनी। प्रो. तिवारी ने इस बात पर बल दिया कि यह कैलेंडर युवा पीढ़ी को गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और भारत के इन महान संतों एवं भक्तों की वाणी से प्रेरणा लेने और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने हेतु जागरूक करने का प्रयास है।

इस अवसर पर डीन इंचार्ज अकादमिक प्रो. आर.के. वूसुरिका, रिसर्च और विकास प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. अंजना मुंशी, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. मोनीषा धीमान, कुलसचिव डॉ. विजय शर्मा, वित्त अधिकारी डॉ. आर.के. शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.पी. गर्ग, प्रो. राज कुमार, प्रो. बावा सिंह, प्रो. रमनप्रीत कौर, डॉ. विपन पाल, डॉ. सरबजीत सिंह और 2025 कैलेंडर तैयार करने हेतु गठित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD