Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में पहली बार सी-पाइट कैंपों के माध्यम से 265 लड़कियों को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए दिया गया प्रशिक्षण

कपूरथला में लड़कियों के लिए जल्द ही खोला जाएगा सी-पाइट कैंप: अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

राज्य की लड़कियों को और सशक्त बनाने की दिशा में एक मिसाल कायम करते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर के सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंपों के माध्यम से पहली बार 265 लड़कियों को सेना, सी.ए.पी.एफ. और पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया है। यह जानकारी पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज अपने कार्यालय में सी-पाइट की 5वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

एक और महत्वपूर्ण फैसले पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही कपूरथला जिले के गांव थेह कांजला में सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छुक लड़कियों के लिए एक विशेष सी-पाइट कैंप खोला जाएगा और यह कैंप पूरी तरह महिला स्टाफ की देखरेख में ही चलाया जाएगा। इसी तरह पठानकोट जिले में एक और सी-पाइट कैंप भी स्थापित किया जाएगा ताकि राज्य के युवाओं को पुलिस, सशस्त्र बलों और सी.ए.पी.एफ. में रोजगार के योग्य बनाया जा सके। ज्ञात हो कि पंजाब में इस समय 14 सी-पाइट कैंप कार्यशील हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को गांव आसल उताड़ (तरन तारन), गांव खेड़ी (संगरूर) और बोरेवाल (मानसा) में निर्माणाधीन तीन नए कैंपों के कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवार ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इन सी-पाइट कैंपों के माध्यम से 2,58,760 युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 1,15,649 को रोजगार मिल गया है। 

युवाओं को विभिन्न रक्षा बलों के लिए प्रशिक्षण देने के अलावा, उन्हें अन्य क्षेत्रों में रोजगार योग्य बनाने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल कम से कम 150 युवाओं को ड्रोन पायलट, 300 युवाओं को सुरक्षा गार्ड और 150 को जे.सी.बी./क्रेन ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सी-पाइट के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल रामबीर सिंह मान ने बताया कि सी-पाइट कैंपों का स्टाफ युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामाजिक सरोकार सहित नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहा है ताकि उन्हें बेहतर नागरिक बनाया जा सके। युवाओं को सशस्त्र बलों, पुलिस, अर्ध-सैनिक बलों में रोजगार के लिए तैयार करने के अलावा अन्य उद्योगों में नौकरी के योग्य बनाने के लिए भी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस बैठक में उद्योग विभाग के सचिव श्री डी.पी.एस. खरबंदा, आई.जी.पी. (मुख्यालय) श्री सुखचैन सिंह गिल, विशेष सचिव  पर्सोनल गौरी पराशर जोशी, निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायतें श्री परमजीत सिंह, एम.डी. पैस्को मेजर जनरल हरमनदीप सिंह, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सूचना एवं लोक संपर्क श्री संदीप गाढ़ा, मुख्यमंत्री के उप प्रमुख सचिव श्री यशपाल शर्मा और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD