नगर निगम आयुक्त टी बेनिथ ने आज नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम के इंडस्ट्रीज एरिया फेज 9 स्थित वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 66 की बी रोड का दौरा किया। निगमायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 में निर्माणाधीन कंक्रीट रोड का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करायें और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाये।
उन्होंने कहा कि अगर कोई एजेंसी तय मानकों के अनुरूप काम नहीं करेगी तो उस पर जुर्माना लगाया जायेगा।