Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जंगलात वर्कर्स यूनियन से मुलाकात

मुद्दों के जल्द समाधान का दिया भरोसा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lal Chand Kataruchak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज जंगलात वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वनकर्मियों की मांगों, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों और इनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्री चीमा ने वन विभाग को निर्देश दिया कि वह यूनियन के साथ अगली बैठक बुलाकर उनकी सेवाओं से संबंधित मुद्दों का समाधान करें। उन्होंने इन मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया और यह भी निर्देश दिया कि वित्तीय जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों को अगली कार्रवाई के लिए वित्त विभाग को भेजा जाए। 

मंत्री ने कर्मचारियों की भलाई के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए यूनियन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज़ मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिया कि वह चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के कौशल को निखारने और उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करें। 

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर कौशल के साथ सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने पेशेवर विकास में संतोष प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने जंगलात वर्कर्स यूनियन की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यूनियन को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और विभाग स्थायी समाधान निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जंगलात वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों, जिनमें मख्खन सिंह वाहिदपुरी, जसविंदर सिंह सोजा पटियाला, सतनाम सिंह संगरूर, अमनदीप सिंह छत बीड़, रविकांत रोपड़, सुलक्षण सिंह मोहाली और रवि कुमार लुधियाना शामिल थे, ने पंजाब सरकार द्वारा की गई इस सकारात्मक बैठक के लिए धन्यवाद किया। यूनियन ने वित्त मंत्री द्वारा उनकी जायज़ मांगों को हल करने के आश्वासन और वन मंत्री द्वारा उनकी भलाई के प्रति प्रतिबद्धता का जोरदार स्वागत किया गया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lal Chand Kataruchak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD