Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ओम बिरला ने ब्रिटेन की बैठक में भारत की लोकतांत्रिक ताकत पर प्रकाश डाला

ओम बिरला ने लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे होयल से मुलाकात की

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, London, Lindsay Hoyle
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के पास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहाँ लगभग एक अरब मतदाता हैं। भारत में चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किये जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की भागीदारी हमारी चुनावी प्रक्रिया में समावेश को दर्शाती है।

श्री बिरला ने आज लंदन में यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष महामहिम सर लिंडसे हॉयल के साथ अपनी बैठक के दौरान ये बातें कहीं। इस बात का उल्लेख करते हुए कि भारत संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, श्री बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश में परिवर्तनकारी सामाजिक-आर्थिक बदलाव किये हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत 2047 - भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष - तक एक विकसित देश होगा। भारत में लोकतंत्र की जड़ें जमीनी स्तर से लेकर संसद तक गहरी हैं, इस बात को रेखांकित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि देश नीतिगत पहलों के माध्यम से अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज में लैंगिक अंतर को पाट रहा है। 

संसदीय लोकतंत्र के रूप में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि विविधताओं के बावजूद भारत संसदीय संवाद और चर्चा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहा है।

भारतीय संसद में डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग का उल्लेख करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग ने सांसदों को सशक्त बनाया है और उन्हें अपने संसदीय दायित्वों का अधिक कुशलता से निर्वहन करने में मदद की है। अध्यक्ष ने कहा कि राज्य विधानसभाएं भी अपने कार्यों को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों को अपना रही हैं। 

भारत और ब्रिटेन के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान करते हुए श्री बिरला ने दोनों देशों के बीच संसदीय ज्ञान, सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों के अधिक से अधिक आदान-प्रदान पर जोर दिया। श्री बिरला ने कहा कि दोनों देशों के युवा और महिला सांसदों को बहुधा संवाद करना चाहिए। 

श्री बिरला ने बताया कि लोक सभासचिवालय में संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) संसदीय प्रशिक्षण प्रदान करने वाले विश्व स्तरीय संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है। उन्होंने संसद सदस्यों के क्षमता निर्माण के माध्यम से संसदीय सहयोग को मजबूत करने के बारे में चर्चा की। 

इस बात को ध्यान में रखते हुए कि लोगों के आपसी संबंध दोनों देशों के बीच गर्मजोशी से भरे द्विपक्षीय संबंधों का आधार हैं, श्री बिरला का विचार था कि इस सौहार्द ने संबंधों को और मजबूत और बहुआयामी बना दिया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं और इससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है। 

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए, श्री बिरला ने संतोष व्यक्त किया कि दोनों देश खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी मानवीय समस्याओं को हल करने और जलवायु परिवर्तन जैसी उभरती चुनौतियों का समाधान खोजने में मिलकर काम कर रहे हैं। 

इस अवसर पर, लोकसभा अध्यक्ष ने महामहिम सर लिंडसे हॉयल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उन्हें दूसरी बार हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , London , Lindsay Hoyle

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD