Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

डी सी आशिका जैन ने एचएमपीवी और फ्लू पर निगरानी गतिविधियों की समीक्षा की

जिला निवासियों से अपील की कि घबराएं नहीं

Aashika Jain, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Human Metapneumovirus, HMPV
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के निवासियों से अपील की है कि वे अन्य राज्यों या विदेशों से ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बारे में आने वाले अपडेट के मद्देनजर घबराएं नहीं। आज बाद दोपहर अपने कार्यालय में ए डी सी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, सहायक आयुक्त (ज) डॉ. अंकिता कंसल, सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमन बराड़ के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने कहा कि फ्लू के मामलों की निगरानी नियमित रूप से चल रही है और अभी तक एच पी एम वी वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले में डॉ. बी.आर. अंबेडकर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली में जांच की सुविधा है। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जिले में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एस ए आर आई) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि सामने नहीं आई है।

खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ जैसे सबसे आम लक्षणों और ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसे गंभीर मामलों में निवासियों को सावधान रहने का सन्देश देते हुए, उपायुक्त ने कहा कि सामान्य फ्लू के मामले में, हमें हाथ मिलाने से बचना चाहिए और मास्क के साथ चेहरा ढकने के अलावा उचित तरीके से हाथ धोना चाहिए।

सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह कोई नया वायरस या आसन्न महामारी नहीं है, लेकिन एक निवारक उपाय के रूप में, हमें कोविड-19 सावधानियों का पालन करना चाहिए।

 

Tags: Aashika Jain , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Human Metapneumovirus , HMPV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD