Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पारस हेल्थ पंचकूला ने किया कैंसर उपचार में ऐतिहासिक कदम : सफल टोटल बॉडी इरेडिएशन

कैंसर रोगियों के लिए टोटल बॉडी इरेडिएशन वरदान की तरह : डा. अजय शर्मा

Health,Paras Health, Total Body Irradiation,TBI,Dr. Ajay Sharma,Dr. Parneet Singh, Dr. Pankaj Mittal,  Paras Health Panchkula,Panchkula, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

पारस हेल्थ पंचकूला ने कैंसर उपचार में एक और मील का पत्थर हासिल करते हुए पहली बार 12 वर्षीय कैंसर रोगी पर टोटल बॉडी इरेडिएशन (टीबीआई) उपचार को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि ब्रिगेडियर डा. अजय शर्मा निदेशक - हेमेटो-ऑन्कोलॉजी और डा. परनीत सिंह कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के नेतृत्व में प्राप्त की गई।

टोटल बॉडी इरेडिएशन एक विशेष विकिरण चिकित्सा है, जिसमें उच्च-ऊर्जा एक्स-रे के जरिए पूरे शरीर का उपचार किया जाता है। यह प्रक्रिया स्टेम सेल प्रत्यारोपण की तैयारी में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बची हुई कैंसर कोशिकाओं को खत्म करती है, प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करती है, और नए स्टेम सेल के लिए जगह बनाती है।

डा. परनीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा जैसे गंभीर कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्याधुनिक और जीवनरक्षक उपचार प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

टीबीआई प्रक्रिया को मरीज की स्थिति के आधार पर सावधानीपूर्वक योजना बनाकर पूरा किया जाता है। इसमें फेफड़ों और अन्य संवेदनशील अंगों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह उपचार कई सत्रों में या दो से चार दिनों में एक ही बार में पूरा किया जा सकता है।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायेरक्टर डा. पंकज मित्तल ने कहा कि यह सफलता हमारे अस्पताल की विशेषज्ञता और उन्नत बुनियादी ढांचे को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य कैंसर उपचार में नवाचार लाकर इस क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना है। यह उपलब्धि पारस हेल्थ पंचकूला को उन्नत और दयालु देखभाल में अग्रणी बनाती है। 

यह अस्पताल कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मरीजों को सर्वश्रेष्ठ उपचार और नई उम्मीद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Health , Paras Health , Total Body Irradiation , TBI , Dr. Ajay Sharma , Dr. Parneet Singh , Dr. Pankaj Mittal , Paras Health Panchkula , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD