Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण जम्मू पीठ ने 2020 से 15,537 मामलों का निपटारा किया

कैट के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री रंजीत मोरे ने डॉ. जितेंद्र सिंह को यह जानकारी प्रदान की

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Central Administrative Tribunal, CAT, Central Administrative Tribunal Jammu, CAT Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) जम्मू शाखा ने कोविड महामारी की चरम स्थिति में 2020 में अपनी स्थापना के बाद से छोटी अवधि में 15,537 मामलों का निपटान करके एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कैट के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजीत मोरे द्वारा ट्रिब्यूनल की वर्तमान स्थिति एवं कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त होने के बाद ये बातें कही।

यह बैठक विशेष रूप से सर्वोच्च न्यायालय में दायर अचल शर्मा बनाम भारत संघ एवं अन्य शीर्षक वाली रिट याचिका (सिविल) संख्या 877/2020 की पृष्ठभूमि में जम्मू, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हाल ही में स्थापित की गई बेंच में अवसंरचना, कर्मचारियों की स्थिति और मामलों का निपटान पर केंद्रित थी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा निरंतर समर्थन एवं मार्गदर्शन प्रदान किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने क्षेत्र को प्रदान की गई प्राथमिकता और इसके सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भलाई पर बल दिया, जिसका उद्देश्य उन्हें प्रेरित करना और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के त्वरित विकास में योगदान देना है।

जम्मू शहर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की पीठ की स्थापना 08 जून 2020 को कोरोना की चरम स्थिति में एक डिवीजन बेंच के साथ की गई थी, जिसे बाद में केंद्र सरकार द्वारा 10 जनवरी 2023 को दो डिवीजन बेंच तक बढ़ा दिया गया, जिसमें लंबे समय से बड़ी संख्या में लंबित मामलों को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित ट्रिब्यूनल की पीठों में स्थानांतरित करने पर विचार किया गया था।

अब तक, जम्मू पीठ की दोनों खंडपीठ जिनमें 2 न्यायिक सदस्य और 2 प्रशासनिक सदस्य शामिल हैं, अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। जम्मू न्यायपीठ के गठन के बाद से, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय से स्थानांतरित मामलों की कुल संख्या 11792 है, जिनमें से 9275 का निपटारा पहले ही किया जा चुका है, जिनमें वे मामले भी शामिल हैं, जो वर्षों से लंबित रहे हैं।

इनके अतिरिक्त, अपनी स्थापना से कैट, जम्मू बेंच में 8745 मामले नए सिरे से शुरू किए गए हैं और इनमें से 6262 मामलों का निपटान किया जा चुका है। इसका मतलब है कि अपनी स्थापना के बाद से कैट, जम्मू बेंच द्वारा कुल 15,537 मामलों का निपटान किया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि लेह में कैट, जम्मू बेंच की सर्किट सिटिंग 19 जून 2024 को शुरू की गई, जिससे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कर्मचारियों को सुविधा प्रदान की जा सके और उनकी शिकायतों का समाधान किया जा सके। कैट जम्मू बेंच की अवसंरचना को केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों द्वारा बढ़ाया गया है। 

पर्याप्त सुविधाओं से सुसज्जित एक नई इमारत इस माह के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, दक्षता में सुधार लाने के लिए मानव संसाधन क्षमता का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है, जैसा कि अध्यक्ष ने बताया है। 

कैट के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कई बाधाएं उत्पन्न होने के बावजूद, कैट जम्मू बेंच लगातार संतोषजनक निपटान दर कायम की हुई है, ताकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों की शिकायतों का शीघ्र निपटान किया जा सके। इस प्रकार, उन्हें केंद्र शासित प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों में अपना ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाया जा सके।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Central Administrative Tribunal , CAT , Central Administrative Tribunal Jammu , CAT Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD