Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा की ग्राम पंचायतों में सरकारी संस्थानों को दो साल तक मुफ्त एफ.टी.टी.एच. कनेक्शन

31 दिसंबर, 2024 तक 31,741 कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं

Dr. Vivek Joshi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

हरियाणा सरकार ने डिजिटल भारत की की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बी.एस.एन.एल. के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों में सरकारी संस्थानों को निःशुल्क फाइबर-टू-द-होम (एफ.टी.टी.एच.) इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। बी.एस.एन.एल. द्वारा 31 दिसंबर, 2024 तक 31,741 कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी की अध्यक्षता में आज यहां हुई स्टेट ब्रॉडबैंड कमेटी की दूसरी बैठक में बताया गया कि 130 करोड़ की इस परियोजना को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना और ग्रामीण समुदायों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुँच प्रदान करके सशक्त बनाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्थापना तिथि से दो वर्षों के लिए 10 एफ.टी.टी.एच. कनेक्शन निःशुल्क दिए जा रहे हैं, जिससे सरकारी कार्यों के लिए डिजिटल पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा। 

बैठक में आज जिन मुद्दों पर चर्चा की गई, उनमें मौजूदा इनवेस्ट हरियाणा पोर्टल में आर.ओ.डब्ल्यू. नियम 2024 के अनुसार आर.ओ.डब्ल्यू. शुल्क और कार्यात्मकता संरेखण के साथ आर.ओ.डब्ल्यू. नियम 2024 का कार्यान्वयन, आर.ओ.डब्ल्यू. एप्लीकेशन की स्थिति और डीम्ड अनुमोदन का कार्यान्वयन, कॉल बिफोर यू डिग (सी.बी.यू.डी.), डिजिटल संचार तत्परता सूचकांक (डी.सी.आर.आई.) का कार्यान्वयन, ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस और समग्र बिलिंग, 5जी रोलआउट के लिए स्टेट मास्टर प्लान के गति शक्ति पोर्टल पर स्ट्रीट फर्नीचर डेटा अपलोड करना, सेवा प्रदाताओं द्वारा स्ट्रीट फर्नीचर आर.ओ.डब्ल्यू. आवेदनों के लिए 5जी फॉर्म का कार्यान्वयन, एफ.टी.टी.एच. प्रदान करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) के माध्यम से भारत-नेट की सेवाओं का विस्तार करना शामिल है।

बैठक में बताया गया कि डी.सी.आर.आई. पहल के अनुरूप, हारट्रोन की टीम ने हरियाणा उद्यम संवर्धन केंद्र (एच.ई.पी.सी.) के सहयोग से स्ट्रीट फर्नीचर राइट ऑफ वे (आर.ओ.डब्ल्यू.) एप्लीकेशन के लिए 5जी डिप्लॉयमेंट फार्म का विकास और परीक्षण किया है। इन फार्म्स का स्टेजिंग सर्वर पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और दूरसंचार विभाग की तकनीकी टीम के सहयोग से केंद्रीय आर.ओ.डब्ल्यू. पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।

बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, नागरिक सूचना संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के विशेष सचिव श्री अजय सिंह तोमर समेत बी.एस.एन.एल. तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD