Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में की सीआर पाटिल से मुलाकात

केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ हुई यमुना के सरप्लस पानी को लेकर नई योजना पर चर्चा

 Nayab Singh Saini,Haryana,Bharatiya Janata Party,BJP,Haryana Chief Minister,Chief Minister of Haryana,BJP Haryana,C.R. Paatil,Chandrakant Raghunath Paatil, Bhajan Lal Sharma
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में हथनीकुंड से राजस्थान को यमुना नदी के सरप्लस पानी को उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में यमुना नदी के सरप्लस पानी को राजस्थान को उपलब्ध करवाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। इस विषय को लेकर शीघ्र ही हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

जिससे आने वाले दिनों में इस योजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यमुना में अतिरिक्त पानी (सरप्लस) का प्रवाह होता है। इस योजना से इस पानी का उपयोग राजस्थान के विभिन्न जिलों में पेयजल आपूर्ति में हो सकेगा। इस योजना में अपर यमुना रिवर बोर्ड भी तकनीकी सहयोग करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की पहल पर दोनों राज्यों के मध्य एक एमओयू भी हो चुका है। इसी एमओयू पर आगामी कार्यवाही को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में सेम की समस्या के समाधान के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय से तकनीकी सहयोग करने की मांग भी रखी। 

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने इस विषय में शीघ्र ही एक तकनीकी टीम राज्य में भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय से सचिव अशोक कुमार मीणा, अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा तथा राजस्थान सरकार व अपर यमुना रिवर बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , C.R. Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD