Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अनिल विज का तंज : भ्रष्टाचार के नाम पर सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल आज खुद जमानत पर बाहर

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 06 Jan 2025

Last updated on: Jan 06, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल “भ्रष्टाचार” नाम को लेकर सत्ता में आए थे और आज वह “भ्रष्टाचार” के केस में ही जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। श्री विज आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि “भाजपा ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया” के सवाल पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा केजरीवाल बेशक जेल से बाहर है, मगर भ्रष्टाचार का केस अभी भी चल रहा है। केजरीवाल की जमानत हुई है वह बरी नहीं हुए हैं और केजरीवाल को तो किसी भी प्रकार से बोलने का अधिकार ही नहीं है।

किसान नेता डल्लेवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो हिदायत दी पंजाब सरकार उसकी पालना नहीं कर रही है, शायद वह किसी दिन का इंतजार कर रहे हैं ताकि पंजाब के हालात खराब हों : मंत्री अनिल विज

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में दाखिल करने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पंजाब का मामला है और इस मामले में पंजाब सरकार की क्या मंशा है, वह क्या चाहती है, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बकायदा कमेटी बनाई है। सुप्रीम कोर्ट ने जो हिदायत दी है पंजाब सरकार उसकी पालना नहीं कर रही है, शायद वह किसी दिन का इंतजार कर रहे हैं ताकि पंजाब के हालात खराब हों।

कांग्रेस को पता है कि इनकी दिल्ली में सरकार नहीं आनी, तो फिर ये जितनी मर्जी घोषणाएं करें, इनके ऊपर कोई दायित्व नहीं है: अनिल विज

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार के बयान कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार आते ही प्यारी दीदी योजना आरंभ करेंगे के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी”। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें पता है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी, तो फिर जितनी मर्जी घोषणाएं कर दो क्योंकि इनके ऊपर तो कोई दायित्व नहीं है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD