Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रामीण विकास व गरीब कल्याण के लिए मौजूदा सरकार पूर्णत वचनबद्ध : कृष्ण कुमार बेदी

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kaloda Kalan, Jind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कलौदा कलां , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ग्रामीण विकास व गरीब कल्याण के लिए मौजूदा सरकार पूर्णत वचनबद्ध है । राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण  फैसले निरंतर लिए जा रहे हैं ।  किसानों को जहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है, वहीं ग्रामीण विकास को भी नई दिशा प्रदान की है ।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को अपने पैतृक गांव कलौदा कलां में आयोजित अभिनंदन समारोह में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के गांव में नवनिर्मित गली का उद्घाटन तथा वाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों की मांग पर  विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए अनुदान देने की भी घोषणा की । 

इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा रखी गई नहरी पानी की क्षमता बढ़ाने की मांग को भी मंजूर किया और आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में डीएलसी माइनर की रिमॉडलिंग और धमतान साहिब माइनर की एक्सटेंशन बढ़ाई जाएगी। क्षमता बढने से करीब एक दर्जन गांवों में नहरी पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। नहरी पानी की क्षमता बढ़ाने से कलौदा कलां, कलौदा खुर्द,फुलियां कलां, फुलियां खुर्द, खरड़वाल, नैहरें, अमरगढ़,सुलेहड़ा, जुलेहड़ा,राजगढ ढोबी, भिखेवाला,लोहचब सहित लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों को इसका फायदा होगा।

श्री कृष्ण बेदी ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई लगभग सभी मांगों को स्वीकार करते हुए बताया कि ग्राम सचिवालय के भवन व चमार जाति के सामुदायिक भवन के लिए 11-11 लाख तथा पिछड़ी जाति की चौपाल, ब्राह्मण चौपाल,कश्यप चौपाल,लोहार जाति की चौपाल,वाल्मीकि चौपाल के लिए 10-10 लाख रूपये मंजूर किये।  

इसके अलावा सामुदायिक केन्द्र भवन, पशु अस्पताल बिल्डिंग, डिजिटल लाईब्रेरी, राजकीय उच्च विद्यालय की चार दिवारी, कोप्रेटिव बैंक भवन, व्यामशाला में जिम खाना, बुस्टर टैंक, दो फिल्टर हाई लेवल सप्लाई, गांव में स्ट्रीट लाईट व कैमरे, स्कूल में प्रार्थना शैड, कब्रिस्तान की चार दिवारी तथा गांव के 2, 3 तथा चार करम के सभी कच्चे रास्तों तथा गांव के दोनों तालाबों के सौंदर्यकरण, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के एस्टीमेट बनाने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान तेजेन्द्र ढूल,पूर्व विधायक पिरथी सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kaloda Kalan , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD