Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जनरल वी.के. सिंह ने देवसर माता मंदिर में की पूजा अर्चना

जनरल वी.के. सिंह ने देश व प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (पूर्व आर्मी चीफ) ने जिला भिवानी के देवसर स्थित माता मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह परिवार सहित गांव देवसर में माता मंदिर पंहुचे और पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। 

इसके बाद राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि वे माता के चरणों में देश के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। हरियाणा प्रदेश व देश आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़े।

राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। 

उन्होंने कहा है कि आज विश्व के देशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है। भारत व भारतीय की विश्व में एक पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति हुई है और जिस तरह प्रधानमंत्री सोचते हैं उससे आशा है कि आने वाले दिनों में देश की प्रगति और सुरक्षा ओर बेहतर होगी। 

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे।

 

Tags: General V.K. Singh , Governor , Governor of Mizoram , Bharatiya Janata Party , BJP , Bhiwani , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD