Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब की जेलों में कैदी महिलाओं के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा नामांकन : डॉ. बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

राज्य की जेलों में कैदी महिलाओं के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित कर पोषक आहार देने और प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। यह घोषणा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फरीदकोट जेल के दौरे के दौरान की। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फरीदकोट की मॉडर्न केंद्रीय जेल में कैदी महिलाओं से मुलाकात कर उनकी बुनियादी जरूरतों का आकलन किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कैदी महिलाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के तहत जेल में कैदी महिलाओं के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में दाखिला दिलाकर उन्हें पूरक पोषण कार्यक्रम का लाभ दिया जाएगा और प्रारंभिक शिक्षा कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके।

मंत्री ने बताया कि कैदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास के अवसर प्रदान करने, आत्मनिर्भर बनाने और जेल से बाहर की जिंदगी के लिए तैयार करने हेतु जेल में सिलाई केंद्र शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त, जेल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए उत्साह से भाग लिया।

डॉ. बलजीत कौर ने जेलों में कैदी महिलाओं के बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषक भोजन और बुनियादी शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार, महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रही है। 

इन सुविधाओं का लाभ हर महिला तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी महिला इनसे वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिला फरीदकोट में भी ऐसे शिविर का आयोजन कर महिलाओं को इन सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मंत्री ने आगे कहा कि जेल में कैदी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, उनकी शारीरिक स्थिति और उनके बच्चों की सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए यह दौरा किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को प्रगति की ओर ले जाने के लिए कैदी महिलाओं को भी साथ लेकर चलना होगा।

इस अवसर पर मंत्री ने महिलाओं को शिक्षा लेकर जेल से बाहर अपने रोजगार शुरू करने और उनके बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।जेल अधीक्षक द्वारा जेल में कैदी महिलाओं के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए मंत्री ने उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रबंध जारी रखने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर उनके साथ सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD