Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा नए साल में नई बसें ख़रीदने के आदेश

अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक रूट पर सरकारी बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए कहा

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jan 2025

Last updated on: Jan 01, 2025, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने नए साल के दौरान पंजाब रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. के बेड़े में नई बसें शामिल करने के निर्देश दिए हैं। यहां पंजाब रोडवेज़/पनबस, पी.आर.टी.सी. और स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जैसे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पिछले साल के दौरान प्राप्त किया गया है, वैसे ही नए साल में भी लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए सरकारी राजस्व में वृद्धि की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के बस अड्डों को ठेके पर दिया जाए ताकि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सफाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन रूटों पर ज़्यादातर निजी बसें चलती हैं और सरकारी बस सेवा नाममात्र है, उन रूटों पर सरकारी बस सेवा शुरू की जाए ताकि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलने के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य के प्रत्येक रूट पर सरकारी बस सेवा सुनिश्चित करें ताकि निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। 

स. भुल्लर ने अधिकारियों को ऐसे सभी रूटों की सूची, जहां सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है, 15 दिनों के भीतर एकत्रित कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। स. लालजीत सिंह भुल्लर ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों को टैक्स डिफॉल्टरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रभावी वसूली प्रक्रिया अपनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही जन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और सेवा वितरण को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन स. रणजोध सिंह हडाणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन श्री डी.के. तिवाड़ी, एस.टी.सी. श्री जसप्रीत सिंह, एम.डी. पनबस श्री राजीव कुमार गुप्ता, एम.डी. पी.आर.टी.सी. स. बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, डिप्टी डायरेक्टर स. परनीत सिंह मिन्हास, ए.डी.ओ. पनबस श्री राजीव दत्ता, जी.एम. पी.आर.टी.सी. स. मनिंदर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD