Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु शांडिल्य ने तेजाखेड़ा पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को श्रद्धांजलि दी

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD, Viresh Shandilya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 30 Dec 2024

Last updated on: Dec 30, 2024, 00:00 IST

काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एवं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने तेजाखेड़ा पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद उन्होंने पूर्व विधायक और ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला को मिलकर दुख प्रगट किया और उसके बाद अपने मित्र ओम प्रकाश चोटाला के बेटे करण चौटाला व विधायक अर्जुन चौटाला को सांत्वना दी और तकरीबन दो घंटे तेजाखेड़ा में अर्जुन चोटाला के साथ कई ओम प्रकाश चौटाला की जीवनी पर चर्चा किया। 

कौंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने बताया किया कि उन्हें कई बार अपने पिता वीरेश शांडिल्य के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मिलने का मौका मिला और अंतिम बार ओम प्रकाश चौटाला को वह पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई की शादी समारोह में मिले थे और आशीर्वाद लिया और जब उन पर बुरा वक्त था तब भी वह पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को मेदांता अस्पताल में मिलने का मौका मिला।

 एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला एक निडर, एक निर्भीक हरियाणा की धरोहर थे जिन्होंने अंतिम क्षण तक अपने हर चहेते को नाम से बुलाया और उन्होंने हमेशा किसान, मजदूरों कमेरो के लिए संघर्ष किया और उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला जुबान के धनी थे और 92 साल की आयु में भी उनकी याददाश्त एक 20 साल के युवक की तरह थी। 

उन्होंने कहा कि जो गुण पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल में थे वही गुण ओम प्रकाश चौटाला व उनके छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला व उनके पोते विधायक अर्जुन चौटाला में है। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का जाना एक सदी का अंत है और वह विपक्ष के नेता के रूप में भी एक हरियाणा की जनता के सुरक्षा कवच बने। 

उन्होंने जीवन के अंतिम क्षण तक न हार मानी न संघर्ष से पीछे हटे। कौंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने ओम प्रकाश चौटाला की प्रतिम हरियाणा की विधानसभा में लगाने की मांग की। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की है कि सिरसा में ओम प्रकाश चौटाला के नाम से यूनिवर्सिटी व सिरसा में ओम प्रकाश चौटाला की प्रतिमा लगाकर उनके नाम का चौक बनाया जाए।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD