Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. रवजोत सिंह और संत सीचेवाल ने 'बुढ़े दरिया' और 225 एम.एल.डी. एस.टी.पी. का दौरा किया

पेडा अधिकारियों को गोबर के उचित निपटारे के लिए बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sant Balbir Singh Seechewal, Buddha Dariya, Sewerage Treatment Plant, STP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 29 Dec 2024

Last updated on: Dec 29, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार द्वारा 'बुढ़े दरिया' को साफ करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने रविवार को 'बुढ़े दरिया' और 225 एम.एल.डी. जमालपुर एस.टी.पी. (ताजपुर रोड) का दौरा किया।

इस अवसर पर लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, लुधियाना उत्तरी के विधायक मदन लाल बग्गा, लुधियाना पश्चिमी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, लुधियाना केंद्रीय के विधायक अशोक पराशर पप्पी, स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग गुरप्रीत सिंह खेहरा, नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल, मुख्य इंजीनियर रविंदर गर्ग, लुधियाना के पी.पी.सी.बी. के चीफ इंजीनियर आर.के. रत्तड़ा, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (पी.डब्ल्यू.एस.एस.बी) के इंजीनियर इन चीफ मुकेश गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

'बुढ़े दरिया' में डंप किए जा रहे गोबर की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य सीचेवाल ने पेडा अधिकारियों को गायो के उचित निपटारे के लिए हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्सों में बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में एक बायोगैस प्लांट पहले ही चल रहा है और एक अतिरिक्त प्लांट हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया जाएगा जहां गोबर का उपयोग बायोगैस उत्पादन के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे डेयरी कॉम्प्लेक्सों से गोबर उठाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को नियुक्त करें और पीडब्ल्यूडी द्वारा बायोगैस प्लांट चालू होने तक निर्धारित प्वाइंटों पर डंप करने का काम जारी रखें। 

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि डेयरी यूनिटों से गोबर उठाने और दो निर्धारित प्वाइंटों पर डंप करने के लिए नगर निगम की मशीनरी और मानव संसाधन पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। अब इसके लिए ठेकेदारों को नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और सांसद सीचेवाल ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण (पी.पी.सी.बी.) अधिकारियों को डाईंग इंडस्ट्री के सी.ई.टी.पीज. और नगर निगम के एस.टी.पीज. के संचालन की नियमित जांच करने के निर्देश दिए हैं। पी.पी.सी.बी. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे कदम उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि इलेक्ट्रोप्लेटिंग उद्योग का गंदा पानी सीवरेज लाइनों में डंप न हो।

इसके अलावा, सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों और बुढ़े दरिया परियोजना पर काम कर रहे ठेकेदार को गौशाला प्वाइंट से एस.टी.पी. जमालपुर तक सीवरेज पानी को पंप करने के लिए अस्थायी प्रबंध करने के लिए कहा गया है, जब तक गौशाला स्थल पर इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आई.पी.एस.) स्थापित नहीं हो जाता। 

गौशाला आई.पी.एस. स्थापित करने का परियोजना कोर्ट केस के कारण लंबित है। ठेकेदार को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह दोनों डेरी कॉम्प्लेक्सों में डेयरी यूनिट्स के कनेक्शनों को ठीक से टैप करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डेयरी का कूड़ा 'बुढ़े दरिया' में न जाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि वे उद्योग या किसी अन्य क्षेत्र के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी को भी 'बुढ़े दरिया' को प्रदूषित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। राज्य सरकार 'बुढ़े दरिया' को साफ करने की परियोजना की निरंतर निगरानी कर रही है।

लोगों को भी चाहिए कि वे सरकार का साथ दें और 'बुढ़े दरिया' में कूड़ा फेंकना बंद करें। सांसद सीचेवाल ने कहा कि उन्होंने 'बुढ़े दरिया' को पुनर्जीवित करने के लिए 'कार सेवा' के दूसरे चरण की शुरुआत पहले ही कर दी है और पिछले समय में कुछ डेयरी यूनिट्स के अवैध सीवरेज कनेक्शन भी काटे गए हैं।

सांसद सीचेवाल ने 'कार सेवा' के लिए 'बुढ़े दरिया' स्थल पर ही अपना तंबू लगा लिया है। सांसद सीचेवाल ने लोगों से अपील की कि वे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बुढ़े दरिया की सफाई के लिए शुरू की गई इस लहर का हिस्सा बनने के लिए आगे आएं।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sant Balbir Singh Seechewal , Buddha Dariya , Sewerage Treatment Plant , STP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD